फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

गुर्दा खराब करने वाले कैमिकल से बना रहे थे नकली घी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
गुर्दा खराब करने वाले केमिकल से बना रहे थे ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली घी
विज्ञापन

गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने नकली घी बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों का दावा है कि नकली घी तैयार करने में वनस्पति, रिफाइंड और गुर्दों को नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल का प्रयोग किया जा रहा था। ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली उत्पाद बनाने में दो आरोपियों को पुलिस हिरासत में भी लिया है। मामले में कंपनियों की ओर से खोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
तीन ब्रांडेड कंपनियों की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने नकली घी और मक्खन बनाने वालों पर शिकंजा कसा। विभाग की टीमें तीन दिन पहले से नकली ग्राहक बनकर सप्लायर ऑर्डर देकर घी तैयार कराती रहीं। इसके बाद मंगलवार को खोड़ा कॉलोनी में सबसे पहले सप्लायर के यहां विभाग ने पुलिस के साथ छापेमारी की। वंदना एंक्लेव में नीरज नाम के सप्लायर के यहां छापा मारकर घी की तीन पेटी और तीन नकली मक्खन की तीन पेटी बरामद कीं। नीरज से मिली सूचना पर विभाग की टीमें अनिल विहार क्षेत्र में घी की दुकान पर पहुंचीं। ब्रांडेड कंपनी के नकली घी के पैकेट अधिकारियों ने बरामद किए और दो नमूनों को जांच के लिए इक्ट्ठा किया। दुकान मालिक कैलाश को पुलिस हिरासत में दिया गया। इसके बाद विशाल डेरी पनीर और खोये के नमूने भी जांच के लिए अधिकारियों ने लिए।
विज्ञापन

-------
सप्लायरों से पूछताछ में मिला फैक्टरी का पता :
सप्लायरों के यहां छापे में मिली जानकारी के बाद अधिकारी खोड़ा विहार में चल रही नकली घी की फैक्टरी पर पहुंचे। यहां से नकली घी बनाने में प्रयोग होने वाला 390 किलो रिफाइंड (कीमत 58500), 5100 किलो वनस्पति घी (कीमत 765000), ब्रांडेड कंपनियों के रैपर, सिलिंडर, गैस चूल्हा, पैकिंग मशीनें, खाली डिब्बे बरामद किए। मौके से रंजीत नाम के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने फैक्टरी को सील कर दिया। राजीव विहार में राजकुमार नाम के व्यक्ति के मकान से अधिकारियों ने मक्खन का नमूना लिया और तीन पेटी मक्खन को नकली होने के संदेह में जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
एनसीआर में थी सप्लाई :
अधिकारियों ने बताया कि नकली घी तैयार करने वाले आरोपी गाजियाबाद के अलावा दिल्ली, नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में इसकी सप्लाई कर रहे थे। घी में वनस्पति और रिफाइंड को मिलाकर एक केमिकल का इस्तेमाल भी किया जा रहा था।
-----------
अमर उजाला ने प्रकाशित की थी खबर :
अमर उजाला ने दस दिसंबर के अंक में सेहत को बिगाड़ रहा है नकली घी और पनीर शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। प्रकाशित समाचार में खोड़ा सहित कई क्षेत्रों में नकली घी बनाने वाले गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी दी गई थीं।

------------
सैंपल की रिपोर्ट के बाद विभागीय कार्रवाई :
कंपनियों की शिकायत पर उनके प्रतिनिधियों और पुलिस के साथ कार्रवाई की है। पांच स्थानों पर छापा मारकर नौ सैंपल लिए हैं। साढ़े नौ लाख का माल इन स्थानों से जब्त किया गया है। इस मामले में कंपनियों की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- विनीत कुमार, जिला अभिहीत अधिकारी
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed