फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

पांच महीने बाद सात साल का बच्चा सहित छह संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
पांच महीने बाद सात साल का बच्चा सहित छह संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। ओमिक्रॉन के दो मरीज मिलने के बाद अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ने लगी है। पांच महीने बाद सोमवार को सात साल के बच्चे समेत छह मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी होम आइसोलेशन में हैं। इसके पहले 12 अगस्त को छह मरीज मिले थे। बच्चे के मां-बाप ने भी मॉरिशस जाने के लिए कोविड जांच कराई थी। बां-बाप की रिपोर्ट निगेटिव आई और बच्चे की पॉजिटिव आ गई। दोनों को टीके का दोनो डोज लग चुका है। तीनों 21 नवंबर को मॉरिशस से वापस आए थे। इस समय जिले में 23 मरीजों का इलाज चल रहा है। इलाज के बाद सात लोग स्वस्थ हो चुके हैं। दिसंबर में अब तक कुल 38 मरीज मिल चुके हैं।
आस्ट्रेलिया से लौटी महिला सात दिन बाद संक्रमित
इंदिरापुरम के वैभव खंड में रहने वाली 40 वर्षीय महिला आस्ट्रेलिया से सात दिन पहले लौटी थी। सात दिन तक होम क्वारंटीन में रही। पहले महिला की रिपोर्ट निगेटिव थी, सात दिन बाद दोबारा जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला को कोई लक्षण नहीं थे। महिला का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। डीएसओ ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसायटी में रहने वाले बुजुर्ग में भी कोई लक्षण नहीं मिले है। बुजुर्ग पूर्व में संक्रमित हुए मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। बुजुर्ग को दोनों डोज लग चुका है। सोसायटी निवासी 23 वर्षीय सीए का छात्र भी संक्रमित मिला है। वह 17 दिसंबर को कटरा से यात्रा कर जिले में लौटा था। इसके बाद विदेश जाने के लिए निजी लैब में टेस्ट करवाया था। इंदिरापुरम में रहने वाली 20 वर्षीय छात्र घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा है। गुजरात जाने से पहले उसने कोविड जांच कराई थी। गांधी नगर में रहने वाली 43 वर्षीय महिला 12 दिसंबर को मेेरठ से लौटी थीं। बीते दो दिन से सूंघने की क्षमता कम हो गई थी।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि सभी के जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भी भेजे गए हैं। सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। मरीज के इलाकों में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर नहीं दी जाएगी किसी भी संक्रमित को ऑक्सीजन
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि अभी जितने भी मरीज होम आइसोलेशन में हैं, किसी भी मरीज को घर पर ऑक्सीजन नहीं दी जाएगी, क्योंकि किस मरीज को कितनी ऑक्सीजन दी जानी चाहिए। सामान्य आदमी को नहीं पता होता कि मरीज को कितनी ऑक्सीजन दी जानी है। ऐसे में कई बार अधिक ऑक्सीजन देने से मरीज की हालत सुधरने के बजाए बिगड़ जाती हैं। होम आइसोलेशन वाले हर मरीज को चार डॉक्टर 24 घंटे मॉनिटर कर रहे हैं। अगर किसी मरीज के सांस फूलने या किसी अन्य तरह की परेशानी होती है तो उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। सभी सरकारी अस्पतालों में सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था है।
सोमवार को मिले मरीजों की स्थिति
क्षेत्र - महिला/पुरुष - उम्र - टीकाकरण - कैसे संक्रमित- पुष्टि
शालीमार गार्डन - पुुरुष - 07 - नहीं लगा - मारिशॅस जाते समय मां-बाप के साथ जांच कराई - निजी लैब
क्रासिंग रिपब्लिक - पुरुष - 70 - कोविशील्ड दोनों डोज -बेटे से संक्रमित- निजी लैब
क्रासिंग रिपब्लिक - छात्र - 23 - कोविशील्ड दोनों डोज - 17 दिसंबर कटरा से वापसी - निजी लैब
इंदिरापुरम - महिला - 40 - फाइजर की दोनों डोज - आस्ट्रेलिया से गाजियाबाद - निजी लैब
इंदिरापुरम - छात्र - 20 - कोविशील्ड दोनों डोज - कोई यात्रा नहीं - घर से पढ़ाई - निजी लैब
गांधी नगर - महिला - 40 - कोविशील्ड दोनों डोज - 12 को मेरठ से वापस - निजी लैब
इन क्षेत्रों में मिले मरीज
क्रॉसिंग रिपब्लिक - 12
नेहरू नगर - 09
इंदिरापुरम -07
लोहिया नगर - 01
वैशाली - 01
शास्त्रीनगर - 01
साहिबाबाद - 01
शालीमार गार्डन - 02
राजेंद्रनगर - 01
गांधी नगर -01
इंदिरापुरम के दो होटल में रुके यात्री - 02
पिछले सात माह में मिले संक्रमित
माह - संक्रमित
दिसंबर - 38
नवंबर - 06
अक्तूबर - 14
सितंबर - 18
अगस्त - 26
जुलाई - 65
जून - 324
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed