फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

सनातन धर्म में शामिल होंगे अभी और कई ः नरसिंहानंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
सनातन धर्म में शामिल होंगे अभी और कई : नरसिंहानंद
विज्ञापन

गाजियाबाद। सनातन धर्म अपनाने वालों की लंबी फेहरिस्त है। डासना देवी मंदिर के महंत और महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने कहा कि सनातन धर्म ब्रह्मांड का सबसे बड़ा धर्म है। वसीम रिजवी के धर्म परिवर्तन के बाद कई लोग उनसे हिंदू धर्म अपनाने के लिए संपर्क कर रहे हैं। यह धर्म निर्माणकारी और सर्व कल्याणकारी है। हालांकि कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं लेकिन इसकी उन्हें कोई परवाह नहीं है।
गौरतलब है कि सोमवार को उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। इस परिवर्तन के बाद राजनीति गलियारों और समाज में चर्चा शुरू हो गई है। वसीम से जितेंद्र नारायण बने वसीम मंगलवार को दिनभर नरसिंहानंद के साथ रहे। वह दोनों दिल्ली एनसीआर व गुरुग्राम भी गए। वसीम ने बताया कि कई लोग इस्लाम छोड़कर स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाना चाह रहे हैं। हिंदू धर्म सुरक्षा का भाव देता है। अभी हजारों लोग सनातन धर्म अपनाएंगे।
विज्ञापन

--------
मिल रहीं धमकी
यति ने बताया कि उन्हें व वसीम को काफी समय से धमकी मिल रही है। लेकिन उन्हें किसी की परवाह नहीं है। वह जो काम कर रहे हैं वह समाज और देश कल्याण के लिए कर रहे हैं। जल्द ही कई और लोग भी सनातन धर्म ग्रहण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
शुद्धिकरण के बाद होता है धर्म परिवर्तन
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद कहा कि कोई भी सनातन धर्म अपना सकता है। वैदिक रीति रिवाज के अनुसार पहले शुद्धिकरण किया जाता है इसके बाद गायत्री मंत्र और भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र पढ़वाया जाता है। गंगाजल और पंचगव्य का प्रयोग किया जाता है। गंगाजल हाथ में लेकर धर्म के पालन की शपथ दिलाई जाती है। जनेऊ धारण कराकर यज्ञ में आहुति डलवाई जाती है। मांस नहीं खाने, किसी को दुख न पहुंचाने का संकल्प दिलाया जाता है।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed