{"_id":"61afae0a7f02ba2a8e76cf03","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2306495145","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु का छात्र दिल्ली में संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमिलनाडु का छात्र दिल्ली में संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु से लौटा छात्र दिल्ली में संक्रमित
गाजियाबाद। बीएससी के एक छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह एक कॉलेज के हॉस्टल में रहता था, लेकिन इस समय संजय नगर में रिश्तेदार के पास रह रहा है। छात्र को टीके का एक भी डोज नहीं लगा है। इस समय होम आइसोलेशन में उसका इलाज चल रहा है। पांच दिसंबर को वह दिल्ली गया था। छात्र के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने कॉलेज में कोरोना जांच शिविर लगाकर कालेज और हॉस्टल के सभी छात्रों और स्टाफ के नमूने लिए। अब तक जिले में 55687 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 461 की मौत हुई है, जबकि छह सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 55220 स्वस्थ हो चुके हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉॅ. आरके गुप्ता ने बताया कि संक्रमित छात्र तमिलनाडु का रहने वाला है। कॉलेज की छुट्टियों के चलते वह घर चला गया था। तमिलनाडु से वापस लौटने पर वह संजय नगर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के पास चला गया। पांच दिसंबर को दिल्ली भी गया था और इस दौरान वह कॉलेज और हॉस्टल भी गया था। दिल्ली से लौटने के बाद छात्र को बुखार और खांसी की शिकायत हुई थी। उसके बाद निजी लैब में जांच कराने पर संक्रमण की पुष्टि हुई। छात्र को वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगी है। छात्र के पॉजिटिव होने की जानकारी होने पर विभागीय टीमों को उसके कॉलेज हॉस्टल और संजय नगर स्थित घर पर भेजा गया।