{"_id":"61afb0b9a89cb8363d300064","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2306225142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर को गोली मारने की घटना में दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर को गोली मारने की घटना में दो पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसपोर्टर को गोली मारने की घटना में दो पर केस
गाजियाबाद। मिर्जापुर में मिनी ट्रांसपोर्टर कलवा (40) को सोमवार रात गोली मारने के मामले में परिजनों ने अर्थला निवासी सरफराज और शाहजहां को नामजद करते हुए विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है। वर्ष 2002 में कलवा हत्या के मामले में जेल गया था। परिजनों का आरोप है कि मृतक के बेटों ने ही रंजिश में कलवा को गोली मारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मिर्जापुर निवासी कलवा सोमवार रात करीब 10 बजे अपने घर के पास गली में जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। छाती में गोली लगने से कलवा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कलवा को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया था। विजयनगर एसएचओ योगेंद्र मलिक का कहना है कि कलवा छोटी गाड़ी चलाते हैं। साथ ही मिनी ट्रांसपोर्टरे के तौर पर गाड़ियों को किराए पर भी चलवाते हैं। कलवा के भाई अमजद ने अर्थला निवासी सरफराज और शाहजहां के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 2002 में इन दोनों के पिता की हत्या कर दी गई थी। जिसमें कलवा भी जेल गया था। सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।