{"_id":"61ae59c59618ca70617e6055","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2305580150","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में घट गई 30 फीसदी तक उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में घट गई 30 फीसदी तक उपस्थिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में घट गई 30 फीसदी तक उपस्थिति
दिल्ली-एनसीआर में ओमिक्रॉन के केस मिलने पर अभिभावकों की बढ़ी चिंता
संवाद न्यूज एजेेंसी
गाजियाबाद। ओमिक्रॉन के डर से विद्यालयों में 30 फीसदी तक विद्यार्थियों की संख्या घट गई है। अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए चिंतित हो गए हैं। बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। विद्यालयों में 50 फीसदी की उपस्थिति पर जहां दो शिफ्ट में कक्षाएं संचालित हो रही हैं, उनमें भी केवल 20 से 30 फीसदी ही बच्चे विद्यालय आ रहे हैं। ऐसे अभिभावक ऑनलाइन क्लास कराना चाहते हैं।
संक्रमण की दूसरी लहर के बाद शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौटी थी। जहां ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ, लेकिन जिले में बढ़ रहे कोविड के मरीज और ओमिक्रॉन के डर से अभिभावकों को चिंता बढ़ गई है। स्कूल फेडरेशन के अध्यक्ष ने बताया कि जिले में 178 निजी विद्यालय हैं। सिल्वर लाइन स्कूल की प्राइमरी ब्रांच में 470 बच्चे पंजीकृत हैं, जबकि लगभग 100 बच्चे ही विद्यालय आ रहे हैं।
ऑनलाइन क्लास ही कराएं
बच्चों को अभी तक वैक्सीन नहीं लगी है। ऐसे में उन्हें स्कूल भेजने में डर लग रहा है। संक्रमण के कारण अब हम ऑनलाइन क्लास को ही प्राथमिकता देंगे।
- मोहम्मद सिराजुद्दीन, अभिभावक
प्रशासन कदम उठाए
बेटा पांचवीं क्लास में है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद ऑफलाइन क्लास शुरू हुई थी, लेकिन अब ओमिक्रॉन का डर है। बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रशासन को जल्द कोई कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
- नरेश कुमार, अभिभावक
-----------
प्राइमरी में ज्यादा घटे बच्चे
प्राइमरी कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति पर ज्यादा प्रभाव पड़ा है। हालांकि सभी विद्यालयों में कोविड नियमों का पालन किया जा रहा है।
- सुभाष जैन, अध्यक्ष, इंडिपेंडेंट स्कूल्स फेडरेशन ऑफ इंडिया
अभिभावकों के मिल रहे पत्र
अभिभावक बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर ऑनलाइन क्लास को प्राथमिकता देने के लिए एसोसिएशन को पत्र भेज रहे हैं। प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है।
- विवेक त्यागी, मीडिया प्रभारी, गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन
शासन से अभी कोई नया आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। वर्तमान में कोविड को लेकर जो आदेश जारी हैं उन्हीं का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि संक्रमण को देखते हुए सभी विद्यालयों को कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।
- प्रदीप द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक
संक्रमण से बचाव के लिए चलाया अभियान
गाजियाबाद। गाजियाबाद पैरेेंट्स एसोसिएशन संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते बच्चों के हित में लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर आओ शपथ लें अभियान चलाया। इसमें कोविड नियमों से बचाव की लोगों को जानकारी दी गई। जीपीए अध्यक्ष सीमा त्यागी ने बताया कि संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। सरकार को जल्दी ही बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर कोई फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए सहमत नहीं है।