{"_id":"619552a549e56d492a6bf606","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2295344106","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 दिसंबर में शहर में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 दिसंबर में शहर में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 दिसंबर से शहर में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें
गाजियाबाद। शहर में इलेक्ट्रिक सिटी बसें अब 26 दिसंबर से दौड़ेंगी। परिवहन निगम और नगर निगम ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। इससे पहले अक्तूबर में यह बसें गाजियाबाद को मिलनी थीं, लेकिन बसों की उपलब्धता न होने की वजह से यह कार्यक्रम टल गया था। अब दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्रदेश सरकार गाजियाबाद को यह चुनावी सौगात देने की तैयारी कर रही है।
आठ बड़े शहरों में 800 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना पर प्रदेश सरकार करीब डेढ़ साल से काम कर रही है। गाजियाबाद को इनमें से 100 बसें मिलनी हैं। शुरूआती दौर में इन बसों के संचालन के लिए 10 रूट चिह्नित किए गए थे, लेकिन फिलहाल चार रूटों पर बसों का संचालन शुरू करने की योजना है। इन रूटों पर 20 बसें चलाई जाएंगी। इलेक्ट्रिक बस डिपो के लिए अकबरपुर-बहरामपुर में नगर निगम ने करीब 25 हजार वर्ग मीटर जमीन निशुल्क दी थी। इसके बाद जल निगम की सीएंडडीएस इकाई ने डिपो की इमारत बनाकर तैयार कर ली है। विद्युत निगम की ओर से डिपो में बिजली की आपूर्ति भी दे दी गई है। अब बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाने का काम किया जा रहा है।
सितंबर में शुरू होनी थी बस सेवा
इलेक्ट्रिक बस सेवा बीते सितंबर में शुरू होनी थी। इसके लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एसपीवी (स्पेशल परपज व्हीकल) का गठन हो चुका है। प्रधानमंत्री के लखनऊ दौरे के दौरान बस सेवा का शुभारंभ किया जाना था, लेकिन इसे टाल दिया गया था। इसके बाद नवंबर के पहले सप्ताह में इस सेवा को शुरू करने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब दिसंबर के अंत से शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
------
पहले चरण में इन रूटों पर शुरू होगा संचालन
रूट का नाम रूट की लंबाई
1. आनंद विहार से मुरादनगर। 33 किमी.
2. आनंद विहार से एएलटी। 20 किमी.
3. दिलशाद गार्डन से गोविंदपुरम। 20 किमी.
4. टीला मोड़ से नया बस अड्डा। 15 किमी.
---
चार्जिंग प्वाइंट जल्द हो जाएंगे तैयार
दिसंबर के अंतिम सप्ताह में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए शासन से संभावित तिथि बताई गई है। बसों के संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चार्जिंग प्वाइंट भी जल्द ही बनकर तैयार हो जाएंगे। - एके सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज