{"_id":"619404a6d2efa7220c00b765","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd229441567","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों के सीजन से बाजारों में खुशियों की बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों के सीजन से बाजारों में खुशियों की बरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
--------
शादियों के सीजन में बाजारों में खुशियों की बरात
- सराफा, रेडीमेड गारमेंट, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स में कारोबार ने पकड़ी रफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। दिवाली पर्व के बाद अब शादियों का सहालग शुरू होने से बाजार में खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है। देवोत्थान एकादशी के साथ ही शादी के शुभ मुहूर्त भी शुरू हो गए हैं। सराफा, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडीमेड गारमेंट सहित अन्य ट्रेड में बिक्री जोरों पर है। सहालग का विशेष लाभ सराफा और फर्नीचर बाजार को मिल रहा है। कारोबारी संगठनों का कहना है कि पिछले साल जमा स्टॉक निकालना भी मुश्किल हो गया था, लेकिन इस बार बिक्री से राहत मिलेगी।
इलेक्ट्रॉनिक्स में स्मार्ट टीवी से लेकर फ्रिज की मांग
शादी में इलेक्ट्रिक सामान उपहार के तौर पर दिए जाते हैं। गाजियाबाद-नोएडा इलेक्ट्रोनिक्स व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप गर्ग ने बताया कि सहालग में स्मार्ट टीवी, फ्रिज की मांग सबसे अधिक है। इसके अलावा अन्य उत्पादों में वाशिंग मशीन, एयरकंडीशनर, एयर फ्रायर, इंडक्शन की बिक्री अच्छी हो रही है। उन्होंने कहा कि सहालग में दो सालों के मुकाबले इस बार 70 से 80 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
देवोत्थान पर साये ने दिया सराफा बाजार का साथ
कोरोना काल में सराफा व्यापारी मायूस बैठे थे। शादी समारोह के लिए ऑर्डर भी सोने-चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी से कम ज्यादा हो रहे थे। गाजियाबाद सराफा एसोसिएशन के संरक्षक राजकिशोर गुप्ता ने बताया कि दिवाली से शादियों के पहले साये तक बिक्री अच्छी रही है। इन दिनों में दस करोड़ की बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन
बीते साल बेकार हो गया था फर्नीचर, अब नए के लिए ऑर्डर :
बीते साल फर्नीचर बाजार से स्टॉक को निकाला भी मुश्किल था। शादी-समारोह में पाबंदी से व्यापारियों को बड़ा नुकसान हुआ था। रमतेराम रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश स्वामी ने बताया कि डबल बेड, सोफा, अलमारी सहित अन्य उत्पादों की बिक्री शुरू हो गई है और कारोबारियों को ऑर्डर मिलने लगे हैं। उन्होंने बताया कि सहालग में एक करोड़ से अधिक की बिक्री का अनुमान है।
--------------
रेडीमेड गारमेंट और कॉस्मेटिक बाजार व्यस्त
रेडीमेड गारमेंट सहित अन्य वस्त्र परिधान भी जमकर बिकने लगे हैं। कॉस्मेटिक आइटम की दुकानों पर घंटाघर चौपला सहित अन्य बाजारों में भीड़ है। वस्त्र कारोबारी संजीव लाहौरिया ने बताया कि शादी के लिए कपड़ों की खरीदारी के लिए दिन भर ग्राहकों की आवाजाही रहने लगी है। शादियों के लिए डिजाइनर लहंगों की 100 से अधिक वैरायटी बाजार में उपलब्ध हैं। इसके अलावा साड़ियों की मांग सबसे अधिक बढ़ी है।