फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

कौशांबी में 95 प्रतिशत, भदौला गांव में सिर्फ 52 को लगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
कौशांबी में 95 प्रतिशत, भदौला गांव में सिर्फ 52 को लगा टीका
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में 131 गांव में 100 प्रतिशत लोगों को टीका लग चुका है। इन गांवों में सबको पहला डोज लग गया है। शहरी क्षेत्र में कौशांबी में 95, इंदिरापुरम 94, खोड़ा में 93, घंटाघर 92, संजय नगर 91 प्रतिशत को टीका लग चुका है। दूसरी ओर भोजपुर ब्लॉक के भदौला गांव में सिर्फ 52 और सुकनगढ़ी में 58 लोगों को ही टीका लगा है।
कोवॉक्सिन कराने के लिए दूसरे राज्यों से भी आए लोग
डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिक्षेत्र में कोवॉक्सीन टीकाकरण होने से अन्य प्रांतों से आए लोगों ने टीकाकरण का ग्राफ बढ़ा दिया, जबकि स्थानीय सर्वे में पता चला है कि नाहल, गालंद सहित कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर अधिकांश ग्रामीणों ने टीकाकरण नहीं कराया है। स्वास्थ्य विभाग सिर्फ इस बात पर अपनी पीठ थपथपा रहा है कि पोर्टल पर प्रदेश में जिला तीसरे स्थान पर है और जल्द ही दूसरे स्थान पर आ जाएगा। डासना क्षेत्र में कोवॉक्सिन लगाए जाने से दिल्ली के अलावा हरियाणा, हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर से भी लोगों ने आकर टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में 100 फीसदी से अधिक को लगा पहला डोज
जिले में 16 जनवरी से कोविड टीकाकरण शुरू हुआ था। नवंबर महीने में अब तक लगभग 10 महीनों में विभाग ने शहरी क्षेत्र में 18-44 आयु वर्ग में 103.9 प्रतिशत लोगों को पहला और 54.5 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज लगा है। 45 से 59 आयु वर्ग में 109.2 प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन का पहला और 75 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज लगाया गया है। जहां 100 प्रतिशत से अधिक को टीका लगा है, वहां अन्य जगहों से भी लाभार्थी टीका लगवाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

131 गांव में सभी को लगाया पहला डोज
प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल का कहना है कि जिले के 161 गांवों में से 131 गांवों में रहने वाले टीकाकरण योग्य सभी लोगों को पहला डोज लगाई जा चुकी है। 30 गांव में तमाम जागरूकता के बावजूद लोग टीकाकरण कराने से बच रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में 18.44 आयु वर्ग में 77.6 प्रतिशत लोगों को पहला और 21.3 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। 45.49 आयु वर्ग में 83.3 प्रतिशत लोगों को पहला और 36.6 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज लगा है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 59 प्रतिशत लोगों को पहला और 32.5 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज लगाया गया है। जबकि शहरी क्षेत्र में इसी आयु वर्ग में 74.5 प्रतिशत लोगों को पहला और 54.5 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगाया जा चुका है। जिले में सभी आयु वर्ग में 91.4 प्रतिशत लोगों को पहला और 44.3 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज लगाया गया है।

घर-घर टीकाकरण का परिणाम बेहतर
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि एक सप्ताह से घर-घर टीकाकरण किया जा रहा है। इसका बेहतर परिणाम सामने आ रहा है। तीस नवंबर तक लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।
चारों ब्लाकों में अब तक हुए टीकाकरण का विवरण
ब्लाक - टीकाकरण होना है- पहला डोज - दूसरा डोज
रजापुर - 204719 - 203569 - 87101
मुरादनगर - 305173 - 152462 - 54124
भोजपुर -416159 - 181440 - 70087
लोनी - 995417 - 414150 - 118906
.......
अधिक टीकाकरण वाले क्षेत्र
कौशांबी - 73284
घंटाघर - 71881
संजय नगर - 63720
इंदिरापुरम - 63538
खोड़ा गांव - 51303
कम टीकाकरण वाले क्षेत्र
भदौला - 52
सौंदा - 55
सुकनगढ़ी - 58
शेरापुर - 62
इंदिरापुरी - 65
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed