फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

श्रमिकों की बेटियों की शादी के कार्ड बांट रहे हैं अधिकारी ः सीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
श्रमिकों की बेटियों के शादी के कार्ड बांट रहे कमिश्नर-डीएम : मुख्यमंत्री
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि श्रमिकों की बेटियों की शादी की बात हो तो लोग बचते थे, कहीं कोई कुछ मांग न ले, लेकिन अब इन बेटियों की शादी के कार्ड मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधि बांट रहे हैं। यह गौरव की बात है कि प्रदेश सरकार ने जाति भाव से उठकर सभी की सहभागिता से बेटियों के हाथ पीले कराए। वह गाजियाबाद के कमला नेहरूनगर मैदान पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी गाजियाबाद आने की बहुत इच्छा थी, लेकिन अधिक व्यस्तता के कारण नहीं आ सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक राष्ट्र का निर्माण करते हैं पर वे अपना भविष्य सुरक्षित नहीं कर पाते। हमारी जिम्मेदारी है कि उनके भविष्य का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री नहीं था तब लोगों की शिकायत सुनते हुए एक महिला उनके पास आई और बेटी की शादी के लिए धर्मशाला में कमरा दिलाने की मदद मांगी। तभी से निर्णय लिया कि बेटियों की शादी के लिए भविष्य में कुछ न कुछ करूंगा। उन्होंने कहा कि सीएम बनने पर बेटियां की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजना बनाई।
विज्ञापन

---------
अटल आवासीय विद्यालयों से मिलेगा लाभ :
श्रमिकों के बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय खोले जा रहे हैं। इनमें कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों की शिक्षा की भी व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों को राशन कार्ड में नेशनल पोर्टेबिलिटी का लाभ मिला, जिससे गाजियाबाद का निवासी चेन्नई में भी राशन ले सकता है। जिन योजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास किया जाना है, उनमें जिला प्रशासन और संबंधित विभाग गुणवत्ता और समय का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed