फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

लकड़ी व्यापारी के घर दिनदहाड़े पुलिस चौकी के पास एक करोड़ के नकदी गहने चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
लकड़ी व्यापारी के घर से एक करोड़ की नकदी और गहने चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। चंद्रपुरी कॉलोनी में नवयुग मार्केट पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर लकड़ी व्यापारी मुकेश गुप्ता के घर से दिन दहाड़े एक करोड़ रुपये की नकदी और गहने चोरी हो गए हैं। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। व्यापारी की पत्नी बेटी के साथ भैया दूज मनाने के लिए मेरठ गई थीं। सूचना के बाद एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
मुकेश गुप्ता के परिवार में पत्नी संगीता, बेटा उमंग और बेटी पंखुरी हैं। उनका हापुड़ रोड पर मीनामल की धर्मशाला के पास बाबू राम रतन लाल कबाड़ी के नाम से लकड़ी का पुराना कारोबार है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार को सुबह करीब 11 बजे वह और उनका बेटा दुकान पर चले गए। जबकि पत्नी व बेटी भैया दूज मनाने मेरठ अपने मायके चली गई थीं। दोपहर करीब 1 बजे वह घर पहुंचे तो बाहर और अंदर कमरे के ताले टूटे हुए थे। अलमारी का भी ताला टूटा था। उन्होंने स्थानीय पार्षद राजीव शर्मा और पुलिस को घटना की सूचना दी। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि पीड़ित मुकेश ने चोरी हुए माल का ब्यौरा अभी नहीं दिया है। उन्होंने आंकलन करने के बाद माल की सूची देने की बात कही है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को जानकार का हाथ होने का अंदेशा
पुलिस को घटना में किसी जानकार का हाथ होने का अंदेशा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि घटना को महज दो घंटे के भीतर अंजाम दिया गया। चोरों को घर में किसी के न होने पूरी जानकारी थी। कीमती गहने कहां रखे हैं इसकी भी उन्हें जानकारी थी। यही वजह है कि चोर सीधे ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में पहुंचे और ताले तोड़कर माल उड़ा ले गए। जबकि चोरों ने फर्स्ट फ्लोर पर जाने की कोशिश नहीं की। इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर के दूसरे कमरे में भी नहीं गए और न ही उन्होंने किचन व पूजा घर को खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायिका और नौकरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस ने पीड़ित परिवार से घर में काम करने वाली मेड और दुकान के नौकरों के बारे में जानकारी जुटाई है। साथ ही पूर्व के नौकरों के बारे में भी पूछा है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुकेश गुप्ता राजनगर में कोठी का निर्माण कार्य करा रहे हैं। वह अगले कुछ महीनों में राजनगर स्थित कोठी में शिफ्ट होने वाले हैं। पुलिस ने वहां काम करने वाले मजदूरों और ठेकेदारों के बारे में भी पूछताछ की है।

बेटी की शादी और जमीन के लिए रखी थी नकदी
मुकेश गुप्ता ने बताया कि घर से एक करोड़ से ज्यादा की नकदी और गहने चोरी होने की बात कही है। वह बेटी की शादी के लिए गहने और कैश का बंदोबस्त कर रहे थे। एक व्यापारी ने बताया कि वह जमीन खरीदने के लिए भी कुछ पैसा रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed