फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

दरोगा ने दोस्त के फ्लैट में कराई डांस पार्टी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
दरोगा ने दोस्त के फ्लैट में कराई डांस पार्टी
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी थाना की डासना चौकी पर तैनात दरोगा जितेंद्र कुमार गौतम ने दिवाली की रात दोस्त कुलदीप शर्मा के फ्लैट पर डांस पार्टी कराई। इसमें बीयर और मुर्गे चले। बार बालाओं को नचाया गया। उनसे कई तरह की फरमाइश की गईं। इनके न पूरा होने पर उन्हें पीटा गया। इसकी शिकायत मिलने पर शनिवार को पुलिस ने दरोगा और उसके चार दोस्तों पर केस दर्ज कर लिया। दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। एसएसपी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर उसे निलंबित कर दिया है। उसके दोस्तों की तलाश है।
डांस पार्टी देव हाईट्स सोसायटी के दसवीं मंजिल के फ्लैट में कराई गई। रंगीन महफिल सजी। इसमें दरोगा जितेंद्र, कुलदीप, शकील, ताज मोहम्मद उर्फ तज्जी और गुलफाम मौजूद रहे। दो बार बालाओं को नचाया गया। रिपोर्ट चौकी के सफाईकर्मी इमरान ने दर्ज कराई है। उससे मुर्गे का मांस और बीयर मंगाई गई थी। उसने पुलिस को बताया, वह जब पहुंचा तो एक लड़की भाग रही थी। उसे पीटा गया था। वह सहमी हुई थी। उसने बताया कि डांस पार्टी में उसके और दूसरी लड़की के साथ बदसलूकी की गई। वे लोग उल्टी-सीधी फरमाइश कर रहे थे। इंकार करने पर दोनों को पीटा। वह भाग गई।
विज्ञापन

इमरान ने पुलिस को बताया कि वह फ्लैट में पहुंचा तो पार्टी चल रही थी। उसने दूसरी लड़की को बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा गया। एएसपी आकाश पटेल ने बताया कि इमरान की तहरीर मारपीट, बलवा, जान की धमकी का केस दर्ज किया गया है। दरार के फरार दोस्तों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा बोला, बार बालाओं को इमरान लाया
पुलिस की जांच में आया कि बार बालाओं को दरोगा ने बुलाया। हालांकि उसने पूछताछ में इससे इंकार किया। उसने कहा कि बार बालाओं को इमरान लेकर आया था। पुलिस का कहना है कि दरोगा ने बार बालाओं से फरमाइश कीं। वे अश्लील हरकतें भी कर रहे थे। इसका बार बालाओं ने विरोध किया। इसी पर उन्हें पीटा गया।
पुरानी तैनाती के कारनामे भी खंगाल रही पुलिस
2015 बैच के दरोगा जितेंद्र कुमार गौतम को कुछ समय पहले ही डासना चौकी में तैनाती मिली थी। पुलिस दरोगा के पुराने कारनामे भी खंगाल रही है। कहां-कहां दरोगा की तैनाती रही है और उसका कैसा आचरण रहा है, इस पर भी जांच चल रही है।
कुलदीप करता है ट्रांसपोर्ट का काम
दरोगा के साथ अन्य चार आरोपियों में केवल कुलदीप ही ट्रांसपोर्ट का काम करता है। ताज मोहम्मद गाड़ी चलाता है। शकील और गुलफाम के काम के बारे में पता किया जा रहा है। कोई भी हाईप्रोफाइल नहीं है।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
दरोगा अपनी ड्यूटी छोड़कर अपने दोस्त कुलदीप शर्मा के फ्लैट पर गया। वहां पार्टी की और दो लड़कियों को बुलाया। डांस के अलावा भी कुछ और फरमाइशें कीं। दरोगा को निलंबित कर दिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
पवन कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed