फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

देहरादून जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
देहरादून जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें 29 तक निरस्त
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-देहरादून रूट पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 29 अक्तूबर तक देहरादून जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। गाजियाबाद से होकर हरिद्वार और देहरादून तक जाने वाली तीन ट्रेन को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। त्योहारी सीजन में घर जाने के लिए चार माह पहले रिजर्वेशन करा चुके यात्रियों को इन ट्रेनों के रद्द होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब यात्रियों को सफर के लिए विकल्प तलाशना पड़ रहा है।

स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लक्सर सेक्शन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इसके चलते देहरादून-दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन उज्जैनी एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेन 29 अक्तूबर तक निरस्त रहेंगे। गाजियाबाद के अलावा कई अन्य रूटों की ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अहमदाबाद-योगनगरी एक्सप्रेस इस अवधि में अहमदाबाद से दिल्ली तक चलेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद नहीं आएगी। वहीं नई दिल्ली से गाजियाबाद के रास्ते देहरादून तक जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सहारनपुर तक और देहरादून स्पेशल एक्सप्रेस मेरठ तक चलेगी। इससे आगे देहरादून तक के स्टेशनों पर यह ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed