{"_id":"6175b87a07c5b43b5f593cae","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd228285649","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कट से बंद हुई लिफ्ट, 45 मिनट फंसी रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कट से बंद हुई लिफ्ट, 45 मिनट फंसी रही महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कट से बंद हुई लिफ्ट, 45 मिनट फंसी रही महिला
गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार के गंगा-यमुना हिंडन अपार्टमेंट के साढ़े तीन हजार लोग पिछले दो दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। शनिवार दोपहर बारह बजे अपार्टमेंट के सामने एक निजी टेलीकॉम कंपनी द्वारा फाइबर केबल डालने के लिए खोदाई के दौरान अंडर ग्राउंड बिजली की केबल कट गई। आवंटियों ने रात जागकर बिताई। सुबह वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर गौर सिद्धार्थम से बिजली जोड़ी गई लेकिन लगातार बोल्टेज के उतार चढ़ाव से कई लिफ्टें बंद हो गईं। इसी दौरान लिफ्ट से उतर रहीं सुमन मिश्रा करीब 45 मिनट तक अंदर फंसी रहीं। किसी तरह उन्हें लोगों ने बाहर निकाला।
रेजिडेंट यतेंद्र नागर ने बताया कि अपार्टमेंट के पास एक निजी टेलीकॉम कंपनी के ठेकेदार व कर्मी फाइबर लाइन डालने का काम करा रही थी। इस दौरान अपार्टमेंट को जाने वाली केबल कट गई। शाम तक फाल्ट ठीक नहीं हुआ तो बिजली विभाग को फोन किया गया। लेकिन कोई हल नहीं निकला। जुगाड़ कर जोड़ी गई लाइन से दिक्कत हो रही है। वोल्टेज में उतार चढ़ाव से पानी ऊपर की मंजिल पर नहीं चढ़ रहा है।
---------
कराई जाएगी एफआईआर
बिना अनुमति के केबल डाली जा रही थी। बिजली विभाग को बिना बताए खोदाई की जा रही थी। कंपनी के कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है। वैकल्पिक तौर पर पास के फीडर से बिजली सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
सुचींद्र कुमार पुरवार, मुख्य अभियंता विद्युत निगम
----------
लिफ्ट बंद होने से हो रही दिक्कत
अपार्टमेंट में 24 लिफ्ट लगी है। बिजली संकट के बाद 12 लिफ्ट बंद है। बहु मंजिला इमारत में सीढ़ी से उतरने और चढ़ने में बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। शनिवार को लिफ्ट कई बार बंद हुई।
अचल मिश्रा
--------
सुबह पानी नहीं आया तो मंगाया टैंकर
बिजली नहीं आने से सुबह पानी का संकट हो गया। बाहर से पानी का टैंकर मंगाया गया है। शाम तक केबल ठीक नहीं हो सकी। यदि समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो आवंटी कल आंदोलन को मजबूर होंगे।
अभिषेक सिंह
--------
करवा चौथ के त्योहार पर बिजली संकट से काफी दिक्कत हुई। लिफ्ट बंद होने से छत पर नहीं जा सके। रात भर बिजली नहीं रहने से काफी मुश्किल हुई। रिजर्व वाटर से काम चलाया जा रहा है।
सुमेधा शर्मा
--------
बिजली आपूर्ति बाधित करने वाले पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। संबंधित विभाग और पुलिस से शिकायत की गई है। रात पुलिस आई थी, खोदाई का काम रहे कर्मियों को साथ ले गई थी। बिजली समस्या दूर नहीं हुई तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। - सुभाष चंद्र शर्मा
------
सुबह साढ़े दस बजे थोड़ी देेर के लिए बिजली आई तो मैं लिफ्ट से परिसर में नीचे जाने लगी। लिफ्ट बंद होने के बाद अचानक रुक गई। कुछ देर के बाद नीचे गई लेकिन गेट नहीं खुला। मोबाइल पर परिजनों को फोन किया तो मुझे बाहर निकाला गया। इस दौरान एक बार लगा कि मेरे प्राण निकल जाएंगे। करीब 45 मिनट तक मैं फंसी रही। घबराहट से हालत खराब थी।
-सुमन मिश्रा