{"_id":"617310b55a438d51ab2644d5","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2281729189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची बनवाने के लिए डेढ़ घंटा और इलाज के लिए तीन घंटे का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची बनवाने के लिए डेढ़ घंटा और इलाज के लिए तीन घंटे का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ घंटे में बन रही पर्ची, तीन घंटे में मिल रहा इलाज
गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को इलाज के लिए तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि सुबह आठ बजे लाइन में लगने के बाद साढ़े नौ या दस बजे तक पर्ची बनने का नंबर आता है। पर्ची काउंटर तीन हैं। वह कम पड़ रहे हैं। तीमारदार और मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
सुबह 11 बजे :
पर्ची काउंटर पर मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लगी थीं। काउंटर से लेकर अस्पताल परिसर के गेट पर लाइन आ रही थी। लाइन में लगी महिलाओं और बुजुर्ग अपनी बारी के लिए इंतजार करते दिखे।
----
सुबह 11.15
फिजिशियन की ओपीडी के बाहर सौ से अधिक मरीज लाइन में लगे थे। इलाज के लिए लाइन में लगे कुछ मरीज साइड से बनी कुर्सी पर बैठ गए। मरीजों ने बताया कि डेढ़ घंटे पर्चा बनवाने के बाद डेढ़ घंटे में ही इलाज के लिए नंबर आ रहा है।
विज्ञापन
-------
प्रतिदिन बनने वाली इलाज की पर्ची- 2500 से 3000
एमएमजी अस्पताल में पर्ची काउंटर -3
शुक्रवार की ओपीडी
महिला - 1200
पुरुष - 625
सीनियर सिटीजन-503
-------
बढ़ाए जाएं काउंटर :
मैं एक घंटे में इलाज का पर्चा बनवा पाया। दस बजे से ही लाइन बहुत लंबी लगी हुई थी। काउंटर बढ़ाए जाने चाहिए।
- विजय कुमार, विजयनगर
बैठने की व्यवस्था की जाए
अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था कम है। मैं सुबह आठ बजे से अस्पताल में लाइन में लगा तब डेढ़ घंटे में नंबर आया।
- मयंक, गोविंदपुरम
बुखार के सीजन में अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों की सुविधा के लिए अतिरिक्त पर्ची काउंटर की व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है।
- डॉ. अनुराग भार्गव, सीएमएस
जिला एमएमजी अस्पताल