फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

देश में 100 करोड़ तो जिले में 31.54 लाख हुआ वैक्सीनेशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
देश में 100 करोड़ तो जिले में 31.54 लाख हुआ वैक्सीनेशन
विज्ञापन

गाजियाबाद। देश में 100 करोड़ लोगों के टीकाकरण कराने में 31.54 लाख गाजियाबाद के लोगों का भी योगदान है। हालांकि दो महीने में दिसंबर तक 28 लाख आबादी का टीकाकरण किया जाना बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि अब संक्रमण कम होने के बाद लोग वैक्सीनेशन में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। अभी तक सिर्फ 44.25 फीसदी लोगों का ही दूसरा डोज लग पाया है। 78.90 फीसदी लोगों को पहला डोज लगा है। 32.65 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जिनके दूसरा डोज लगवाने का समय पूरा हो चुका है, लेकिन वैक्सीनेशन नहीं करा रहे हैं। इस समय स्वास्थ्य विभाग कोरोना उत्सव मना रहा है, इसके बावजूद लोग टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर कम जा रहे हैं। पिछले चार मेगा टीकाकरण अभियान में लोगों के कम पहुंचने से लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पाया था।
16 जनवरी से हुई थी शुरुआत, महिला सीएमएस ने लगवाया था पहला था टीका
जिले में 16 जनवरी से महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. संगीता गोयल ने पहली कोरोना वैक्सीन लगवाकर शुरुआत की थी। 2020 में पांच मार्च को कोरोना संक्रमण का पहला मरीज मिला था। संक्रमण शुरू होने के 10 महीने बाद टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। दोनों टीकाकरण कराने वाले जिले के पहले फिजिशियन डॉ. सत्यप्रकाश पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी उम्र इस समय 93 साल हो चुकी है।
विज्ञापन

अब तक नहीं हुआ किसी को गंभीर संक्रमण
टीकाकरण शुरू होने के बाद कुछ लोगों को बुखार, सिर व शरीर में दर्द के अलावा कोई गंभीर परेशानी नहीं हुई। अब तक सिर्फ तीन लाभार्थियों को टीकाकरण के बाद भर्ती कराने की जरूरत पड़ी थी। उन्होंने भी कुछ देर बार छुट्टी मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर तक हासिल करेंगे लक्ष्य
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि इस समय पर्याप्त वैक्सीन मिल रही है। अभियान में बेहतर तरीके से संचालित हो रहा है। हमारा लक्ष्य है कि दिसंबर तक टीकाकरण पूरा कर लें।
माह - पहली खुराक - दूसरी खुराक
अक्तूबर - 240538 - 108324
सितंबर - 445254 - 157836
अगस्त - 438465 - 90967
जुलाई - 370908 - 127658
जून - 419767 - 50509
मई - 177792 - 34256
अप्रैल - 178508 - 48113
मार्च - 89221 - 13219
फरवरी - 17971 - 9429
जनवरी - 11561 - 000
-----------
अब तक कुल टीकाकरण - 3154834
पहला डोज - 2181910
दूसरा डोज - 972925
पुरुष - 1776857
महिला - 1376663
कोविशील्ड - 2776087
कोवॉक्सिन - 364335
18 से 44 वर्ष - 2087061
45 से 60 - 728479
60 वर्ष से अधिक - 339295
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed