फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

महंगाई की मार से घटा फ्लैटों का आकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
महंगाई की मार से घटा फ्लैटों का आकार
विज्ञापन

गाजियाबाद। निर्माण सामग्री पर महंगाई की मार का असर रियल एस्टेट सेक्टर पर पड़ने लगा है। सीमेंट, सरिया, ईंट सहित अन्य निर्माण सामग्री के दामों में एक साल के अंदर 30 से 40 फीसदी का इजाफा हुआ। इससे आवास से जुड़े छोटे व बड़े प्रोजेक्ट में फ्लैटों का आकार घट गया है। नए प्रोजेक्टों में दो से तीन बीएचके फ्लैटों के ले-आउट बदलने के साथ आकार 200 से 250 स्क्वायर फीट तक कम हुआ है।
आम लोगों की बढ़ी मुश्किल, मजदूरी भी महंगी
निर्माण सामग्री की बढ़ी कीमतों से आम लोगों को घर बनाना महंगा हो गया है। पहले के मुकाबले घर बनाने का खर्च करीब दो से ढाई लाख बढ़ गया है। सामग्री के साथ मजदूरी के रेट बढ़ने से भी घर बनाने का बजट बढ़ा है। पहले ठेके पर निर्माण कार्य में जहां मजदूरी 40 से 60 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हुआ करती थी, अब उसका रेट 160 रुपये प्रति स्क्वायर फीट तक चल रहा है।
विज्ञापन

अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट ज्यादा प्रभावित
स्टील सहित अन्य सामग्री के बढ़ते दाम से निर्माण कार्य महंगा हो गया है। इस पर विकासकर्ता फ्लैट के ले-आउट में परिवर्तन सहित अन्य विकल्प अपना रहे हैं। अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विपुल गिरी, अध्यक्ष, क्रेडाई गाजियाबाद
फ्लैटों का साइज घटाना हुआ जरूरी
महंगाई के कारण नए प्रोजेक्ट में तीन बीएचके की जगह टू प्लस स्टडी का विकल्प लेना पड़ रहा है। निर्माण सामग्री की कीमतों पर नियंत्रण नहीं हुआ तो मजबूरन घर की कीमतों में इजाफा होगा।

- गौरव गुप्ता, एमडी, एसजी एस्टेट व पूर्व अध्यक्ष क्रेडाई गाजियाबाद
महंगी निर्माण सामग्री से महंगा हुआ निर्माण:
लागत बढ़ने के बाद लोग महंगा मकान खरीदने से बच रहे हैं। इसलिए उनकी जरूरत और बाजार की मांग को देखते हुए फ्लैट तैयार किए जा रहे हैं। इससे खरीदारों को आकर्षित किया जा सके।
- राजीव शर्मा, अध्यक्ष, बिल्डर वेलफेयर एसोसिएशन गाजियाबाद
एक साल में निर्माण सामग्री के दाम में इजाफा
सामग्री पुराने दाम नए दाम
सरिया 45 से 50 रुपये 60 से 65 रुपये प्रति किलो
सीमेंट 250 से 275 रुपये 350 से 385 रुपये प्रति बैग
रोड़ी 80 से 85 रुपये 135 से 140 रुपये कुंतल
ईंट 4000 रुपये 6000 रुपये (एक हजार ईंट)
लकड़ी 800 रुपये 1400 रुपये घन फुट
बिजली तार 18 से 20 रुपये 28 से 30 रुपये प्रति मीटर
फ्लैटों के साइज पर डालें नजर
साइज पुराना साइज नया साइज
दो बीएचके 1200 से 1250 1000 से 1050
दो प्लस स्टडी 1300 से 1350 1100 से 1200
तीन बीएचके 1450 से 1600 1300 से 1350
नोट : उपरोक्त आकड़े वर्ग फुट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed