फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

३० किलोमीटर पर ४० रुपये किलो टमाटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
30 किमी पर 40 रुपये किलो महंगा टमाटर
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर में टमाटर का भाव 80 रुपये किलो है जबकि जिले से 30 किलोमीटर की दूरी पर हापुड़ में टमाटर 40 रुपये किलो है। मूल्य में अंतर पर मंडी कारोबारियों का कहना है कि हिमाचल से टमाटर आ रहा है। आवक कम होने और माल भाड़ा बढ़ने का असर रेट पर दिख रहा है।
टमाटर 30 दिन पहले तक 20 रुपये किलो मिल रहा था। अचानक से इसके मूल्य में बढ़ोत्तरी से लोगों को रसोई खर्च में कटौती करनी पड़ रही है। मंडी कारोबारियों ने बताया कि टमाटर की स्थानीय फसल खत्म हो चुकी है। हिमाचल से आवक कम होने के साथ टमाटर पर मालभाड़ा लगने के बाद इसके रेट बढ़े हुए हैं। इसके अलावा प्याज की बढ़ी हुई कीमतें लोगों को हैरान कर रही हैं। नवरात्रि के दिनों में सस्ती बिकने वाली प्याज 50 रुपये किलो तक पहुंच गई है। प्याज के मूल्य बढ़ने में राजस्थान से जिले में आवक बंद होने को बताया जा रहा है। ऐसे में नासिक में बड़े प्याज कारोबारी मनमानी बोली लगवा कर प्याज बेच रहे हैं।
विज्ञापन

------------
साहिबाबाद मंडी में टमाटर प्याज का रेट :
टमाटर 50 से 60 रुपये किलो
प्याज 35 से 40 रुपये किलो
-----------
पुराना बस अड्डा स्थित सब्जी मंडी में टमाटर प्याज का रेट :
टमाटर 70 रुपये किलो
प्याज 50 रुपये किलो
-----------
कॉलोनियों में प्याज का रेट :
कॉलोनी टमाटर प्याज
पंचवटी 80 55
नेहरूनगर 85 50
कविनगर 85 50
शास्त्रीनगर 80 50
इंदिरापुरम 85 55
वैशाली 80 55
वसुंधरा 80 55
------------
सब्जियों के रेट
सब्जियां मंडी के रेट फुटकर दुकानों के रेट
धनिया पत्ती - 80 रुपये किलो 100 रुपये किलो
फूल गोभी - 50-60 रुपये किलो 70-80 रुपये किलो
आलू 80 रुपये का पांच किलो 80-90 पांच किलो
सरसो का साग - 30-40 रुपये किलो 40-45 रुपये किलो
मूली - 25-30 रुपये किलो 30-35 रुपये किलो
-------------------------------------------
भाड़े की वजह से रेट का अंतर :
गाजियाबाद में सीधे हिमाचल से टमाटर की आवक है। करीब 20 ट्रक टमाटर रोज आ रहा है। दस दिन पहले 40 से 50 ट्रक टमाटर की आवक थी। महंगा माल भाड़ा के चलते टमाटर का भाव बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रीपाल यादव, थोक कारोबारी
-------------
तीन तरह का टमाटर :
टमाटर के मूल्य में अंतर की वजह इसकी किस्म है। मंडी में आने के बाद टमाटर की छंटनी हो जाती है। इनमें से अच्छा टमाटर 80 रुपये किलो है जबकि छोटा और पतले छिलके के टमाटर का रेट कम है।

- मंजूर अली, थोक कारोबारी
---------
सब्जी मंडी से दुकान तक भाड़ा लगने के कारण फुटकर विक्रेता सीधे दस से 15 रुपये बढ़ा देते हैं। मंडी में 70 रुपये किलो तक टमाटर मिल रहा है जबकि कॉलोनियों में 80 से 85 रुपये बेचा जा रहा है।
- अजय, सब्जी कारोबारी
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed