{"_id":"61687a2e7621d64e1f4d1d96","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2277261183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से छपरा-गोरखपुर तक चलेंगी दीपावली स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से छपरा-गोरखपुर तक चलेंगी दीपावली स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से छपरा और गोरखपुर के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन
गाजियाबाद। दीपावली पर घर जाने के लिए अगर आपको ट्रेन में कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिला है तो पूजा स्पेशल ट्रेनों में रिजर्वेशन करा सकेंगे। रेलवे दिल्ली से छपरा के लिए 26 अक्तूबर से और दिल्ली से गोरखपुर के लिए 31 अक्तूबर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। इन ट्रेनों का स्टॉपेज गाजियाबाद में भी रहेगा। ऐसे में न सिर्फ गाजियाबाद बल्कि साहिबाबाद और नोएडा में रहने वाले लोगों को भी इन ट्रेनों का फायदा मिलेगा।
रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार के मुताबिक छपरा-दिल्ली साप्ताहिक पूजा स्पेशल 26 अक्तूबर को छपरा से हर मंगलवार को सुबह सवा 11 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से यह ट्रेन 27 अक्तूबर को हर बुधवार दोपहर 2 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:20 बजे छपरा पहुंचेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, चंदौसी, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, फैजाबाद, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, केराकत, दोभी, औंरीहार, गाजीपुर सिटी, युसुफपुर और बलिया स्टेशन पर रुकेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 05195 गोरखपुर-दिल्ली साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 31 अक्तूबर से 5 दिसंबर तक हर रविवार को गोरखपुर से रात 9:35 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल 05196 एक नवंबर से 6 दिसंबर तक हर सोमवार दिल्ली से शाम 3:05 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा और बस्ती स्टेशन पर रुकेगी। इन ट्रेनों में जनरल कोच नहीं होंगे। रिजर्वेशन कराकर ही इनमें सफर किया जा सकेगा।