फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

डेढ़ साल बाद कॉलेजों में रौनक, पहली मेरिट से प्रवेश को आज रहेगी मारामारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
डेढ़ साल बाद कॉलेज हुए गुलजार पर 16 ही हुए दाखिले
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रोस्पेक्टस पढ़ते, बोर्ड पर अपना नाम ढूंढते, फॉर्म लेने के लिए जद्दोजहद करते छात्र...हर जगह छात्र ही छात्र। यह नजारा बुधवार को महानगर के प्रमुख कॉलेजों में देखने को मिला। इस दौरान कॉलेज कैंपस कैसा है, कैंटीन कहां है, क्लासरूम कैसे हैं, लैब है या नहीं छात्रों की टोली कॉलेज प्रांगण में इधर से उधर घूमती दिख रही थी। हर किसी के चेहरे पर उत्सुकता और कॉलेज में आने की खुशी के भाव थे। सीसीएसयू सत्र 2020-21 के स्नातक की पहली मेरिट आने के बाद बुधवार को सुबह से ही बच्चे कॉलेज पहुंच गए थे। वहीं कॉलेज प्रबंधन भी डेढ़ साल बाद इतना व्यस्त दिखाई दिया। कुल मिलाकर कोरोना काल के डेढ़ साल बाद शहर के कॉलेज बच्चों से गुलजार देखने को मिले।
भले कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ थी मगर पहले दिन महानगर के प्रमुख चार कॉलेजों में बीए, बीकॉम और बीएससी में कुल 16 दाखिले ही हुए। छात्रों का पहला दिन कॉलेज प्रॉस्पेक्टस खरीदने, दाखिले की गाइडलाइन जानने सहित अन्य प्रक्रियाओं का पता करने में बीत गया। अब बृहस्पतिवार को कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ने संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

----
बीए की मेरिट में सात फीसदी व बीएससी में दो फीसदी उछाल :
स्नातक में बीए और बीएससी की पहली हाई मेरिट से छात्र-छात्राओं के निराशा हाथ लगी। बीए में बीते साल कटऑफ 78.60 फीसदी गई थी, वहीं इस बार बीए की सर्वाधिक मेरिट 85.67 प्रतिशत है। बीते साल बीएससी गणित की मेरिट जहां 86 फीसदी रही थी, इस बार 89 फीसदी मेरिट ने कई विद्यार्थियों को दूसरी कटऑफ आने तक इंतजार करने को विवश किया है। केवल बीकॉम में बीते साल मेरिट 92.60 प्रतिशत रही थी। इस बार बीकॉम की सबसे ज्यादा मेरिट 88.60 प्रतिशत रही है। ऐसे में अधिकांश विद्यार्थियों को अब अगले माह दूसरी मेरिट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वीएमएलजी में एक तो एसडी, कांशीराम में कोई प्रवेश नहीं :
महानगर के कॉलेजों में स्नातक पहली मेरिट से दाखिले की प्रक्रिया बहुत धीमी रही। महानगर के सबसे बड़े एमएमएच कॉलेज में बीए, बीकॉम व बीएससी में करीब 15 दाखिले हुए हैं। दूसरी ओर लड़कियों के सबसे बड़े कॉलेज वीएमएलजी में केवल एक, एकलौते माननीय कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज में शून्य और एसडी डिग्री कॉलेज में भी कोई दाखिला नहीं हुआ। वीएमएलजी कॉलेज प्राचार्या डॉ. इंद्राणी ने बताया कि बड़ी संख्या में छात्राओं के पहुंचने के बावजूद उनका पहला दिन दाखिला प्रक्रिया को जानने में बीता। इसी के चलते बीकॉम में केवल एक प्रवेश हो सका। बृहस्पतिवार को प्रवेश को लेकर अधिक भीड़ रहने की उम्मीद है। माननीय कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अर्चना वर्मा ने बताया कि पहले दिन कई विद्यार्थी तो पहुंचे, लेकिन प्रवेश एक भी नहीं हुआ। हाईमेरिट का भी असर पहली मेरिट में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed