{"_id":"6154b9328ebc3e629754fd48","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2268399158","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की कनपटी पर पिस्टल रख बदमाशों ने मंदिर में डाली डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात की कनपटी पर पिस्टल रख बदमाशों ने मंदिर में डाली डकैती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजात की कनपटी पर पिस्टल रख बदमाशों ने मंदिर में डाली डकैती
मुरादनगर। नकाबपोश आठ बदमाशों ने मंगलवार रात सुठारी गांव स्थित मां मनसा देवी मंदिर में डकैती डाली। बदमाशों ने मंदिर के पंडित की 22 दिन की नवजात बच्ची की कनपटी पर पिस्टल लगाकर तीन चांदी के मुकुट, हारी, दानपात्र से बीस हजार रुपये नकदी व पंडित की पत्नी के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट की और परिवार को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने डकैती का मामला चोरी में दर्ज किया है।
सुठारी गांव में मां मनसा देवी का मंदिर है। मंदिर में अयोध्या निवासी जयप्रकाश तिवारी पंडित है। मंदिर में उनके साथ उनकी पत्नी पूनम, बेटा निर्मल (5), शुभम (3) और 22 दिन की बेटी लक्ष्मी रहती है। इन दिनों उनके भाई रोहित तिवारी व बुआ का बेटा छुटकू आया हुआ है। पंडित जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि मंगलवार रात वह अपने भाई रोहित व छुटकू के साथ मंदिर के बरामदे में सोये हुए थे। उनकी पत्नी, बेटे व बेटी कमरे में सो रहे थे। रात में करीब डेढ़ बजे दीवार फांदकर बदमाश मंदिर परिसर में दाखिल हुए। नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर सबसे पहले रोहित को और उसके बाद छुटकू व पंडित जयप्रकाश तिवारी को कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने पंडित के साथ मारपीट करके और उनकी पत्नी का कमरा खुलवाया। कमरा खुलते ही बदमाशों ने पूनम से दान पात्र व अलमारी की चाबी मांगी। चाबी देने से मना करने पर बदमाशों ने पूनम से उसकी 22 दिन की बच्ची छीन ली। नवजात की कनपटी पर पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी देकर चाबी ले ली। बदमाशों ने पूनम के सोने के कुंडल, दो अंगुठी व चांदी के जेवर व ढाई हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाशों ने पंडित समेत उसके परिवार के हाथ पैर बांधकर उन्हें कमरे में बंद कर दिया। तीन बदमाश कमरे के बाहर खड़े रहे, जबकि पांच बदमाशों ने मंदिर परिसर में लगी मां मनसा देवी, शेरावाली, मां लक्ष्मी की मूर्ति से तीन चांदी के मुकुट, तीन चांदी के छत्र व हार व दान पात्र से करीब 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली। सुबह करीब छह बजे किसी तरह बंधन मुक्त होकर पंडित ने वारदात की सूचना मंदिर समिति को दी। मंदिर में डकैती की खबर गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि पंडित की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
4-5 दिन की रेकी
पंडित जयप्रकाश का कहना है कि डकैती की वारदात के दौरान बदमाशों ने बताया कि पिछले 4-5 दिन से मंदिर परिसर मेेें रेकी कर रहे थे। वह रात डेढ़ बजे से सुबह साढ़े तीन बजे तक मंदिर परिसर में रहे।
विज्ञापन
जल्द खुलासा नहीं तो एसएसपी ऑफिस का घेराव
सुठारी गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विकास यादव का कहना है कि रावली चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी रात्रि गश्त नहीं करते। जिसके कारण गांव के मंदिर में डकैती की वारदात हुई है। बताया कि मंदिर में नवरात्रों की तैयारी चल रही थी। चेतावनी दी है कि वारदात का खुलासा जल्द नहीं हुआ तो एसएसपी ऑफिस पर घेराव कर धरना दिया जाएगा। सतेंदर यादव, मास्टर रामकिशन, गजराज, अमित, आशु, रामनिवास, सुनील, कपिल, गजेंद्र भगत, सत्येंद्र, विक्की यादव, सतीश आदि मौजूद रहे।