फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

लंबी दूरी की ट्रेनें दौड़ीं, ६ लोकल ट्रेनों के लौटने का इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
लंबी दूरी की ट्रेनें दौड़ी, 6 ईएमयू के लौटने का इंतजार
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण काल में थमीं लंबी दूरी की ट्रेनें पटरी पर लौट आई हैं, लेकिन गाजियाबाद से होकर गुजरने वाली 6 लोकल ट्रेनों का दैनिक यात्रियों को अभी भी इंतजार है। इन ट्रेनों का संचालन रेलवे ने अभी शुरू नहीं किया है। इनमें से कई ट्रेनें ऐसी हैं जो सुबह ड्यूटी के वक्त दिल्ली पहुंचती थीं, इनका संचालन शुरू न होने से दैनिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर धीमी पड़ने के बाद रेलवे ने सबसे पहले लंबी दूरी की ट्रेनों संचालन शुरू किया। अब इन ट्रेनों को पूरी क्षमता पर चलाया जा रहा है। सीटों की संख्या के बराबर रिजर्वेशन किए जा रहे हैं। इसके बाद रेलवे ने लोकल ट्रेनों का संचालन तो शुरू किया, लेकिन सभी ट्रेनों की वापसी नहीं हुई हैं। रेलवे ने अभी दिल्ली से अलीगढ़ के बीच चलने वाली ईएमयू 64152, गाजियाबाद-दिल्ली ईएमयू 64404, दनकौर से दिल्ली के बीच चलने वाली ईएमयू 64107, दिल्ली-खुर्जा ईएमयू 64106 के अलावा गाजियाबाद-नई दिल्ली के बीच चलने वाली दो ईएमयू का संचालन अभी शुरू नहीं किया है। इनमें से एक ईएमयू गाजियाबाद से नई दिल्ली के लिए सुबह 9:50 बजे रवाना होती थी जबकि दूसरी शाम साढ़े चार बजे चलती थीं। सुबह जाने वाली इस लोकल ट्रेन से सैकड़ों की संख्या में यात्री और व्यापारी दिल्ली जाते थे। गाजियाबाद से दिल्ली के बीच चलने वाली ईएमयू 64404 सुबह 10:30 बजे चलती थी। इस ट्रेन में भी भीड़ रहती थी। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से इन ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed