फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

252 करोड़ का फर्जी लेनदेन कर 38 करोड़ की टैक्स चोरी में उद्यमी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
252 करोड़ का फर्जी लेन-देन कर 38 करोड़ की टैक्स चोरी में उद्यमी गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। टैक्स चोरी कर राजस्व को चूना लगा रहे मास्टरमाइंड को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। प्लास्टिक का दाना तैयार करने वाली फैक्टरी के मालिक वरुण गुप्ता 252.43 करोड़ का फर्जी लेन-देन कर 38.29 करोड़ रुपये की आईटीसी क्लेम की। विभागीय अधिकारियों ने मुख्यालय से सूचना मिलने के बाद उद्यमी की फर्म और घर पर रेड की।
आयुक्त आलोक झा, अपर आयुक्त राकेश गुप्ता के निर्देशन में असिस्टेंट कमिश्नर प्रभजोर कौर ने राजनगर स्थित उद्यमी वरुण गुप्ता के आवास पर जांच की। उन्होंने बताया कि रूपनगर लोनी औद्योगिक क्षेत्र में मैसर्स एसजी प्लास्टिक इंडस्ट्रीज के नाम से वरूण की प्लास्टिक का दाना तैयार करने की फैक्टरी है। वरुण ने स्क्रैप के नाम पर 252.43 करोड़ के फर्जी बिल काटे। जिन फर्मों के नाम 18 फीसद जीएसटी लगाकर बिल काटे गए, वो भी फर्जी पाई गईं। दिल्ली गाजियाबाद में आवास सहित 17 फर्मों पर विभाग के अधिकारियों ने जांच की। इस दौरान सभी फर्म फर्जी मिलीं।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि आवास पर अधिकारियों को 60.50 लाख रुपये की नकदी मिली, जिसे जब्त कर सीज कर दिया गया। वरुण को सीजेएम मेरठ की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। आयुक्त आलोक झा ने बताया कि वरूण से पूछताछ में उसने कबूल किया है कि फर्जी सप्लायर्स से उसने खरीद फरोख्त की। उन्होंने बताया कि घर और फैक्टरी से लिए गए दस्तावेज, बिल बुक, चेक बुक, लैपटॉप से जांच की जा रही है। इसमें और भी फर्म शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कबाड़ियों से खरीदता था स्क्रैप :
सीजीएसटी अधिकारियों ने बताया कि उद्यमी वरुण गुप्ता कबाड़ियों से प्लास्टिक का स्क्रैप खरीदता था और फर्जी इनवॉयस तैयार कर 18 फीसदी जीएसटी के बिल काटता था।

----
अब तक पकड़े गए बड़े मामले :
11 फरवरी 2021 : सात फर्जी फर्मों से 12.40 करोड़ की टैक्स चोरी में दिल्ली गेट से महिला सहित तीन गिरफ्तार
26 फरवरी 2021 : अलग-अलग राज्यों में 25 फर्म दिखाते हुए 98 करोड़ की टैक्स चोरी में राकेश शर्मा नाम का तंबाकू कारोबारी गिरफ्तार, 38 करोड़ की आईटीसी की थी क्लेम
11 मार्च 2021 : 25 फर्जी फर्मों से 93 करोड़ की टैक्स चोरी, वैशाली से मास्टरमाइंड सूर्य रस्तोगी और रोहित नाम के व्यक्ति गिरफ्तार
17 अप्रैल 2021 : 30 फर्जी फर्मों से 154 करोड़ की टैक्स चोरी में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी दंपति गिरफ्तार, 24 करोड़ की आईटीसी की थी क्लेम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed