{"_id":"6116be738ebc3ee52a145c07","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd224053244","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला से भतीजी ने फ्लैट, 25 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला से भतीजी ने फ्लैट, 25 लाख हड़पे
विज्ञापन

गाजियाबाद। गगन एंक्लेव में एनआरआई महिला की मां से उनकी भतीजी ने फर्जीवाड़ा कर डाला। शरण लेने के लिए आई भतीजी ने मध्यप्रदेश में फर्जी मुख्त्यारनामा तैयार कराकर फ्लैट का बैनामा अपने नाम कर लिया। इतना ही नहीं दोस्त के साथ मिलकर 25 लाख रुपये भी हड़प लिए। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी भतीजी, उसके माता-पिता और मृतक दोस्त के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गगन एंक्लेव निवासी प्रवीन कपूर का कहना है कि वह वृद्ध और विधवा महिला हैं। उन्होंने 15 जून 2005 को गगन एंक्लेव में भाई सुरेंद्र मेहता के नाम से एक प्लॉट खरीदा और उस पर तीन फ्लैट बनाए। प्रथम तल के फ्लैट पर वह वह रहती हैं। दूसरे तल का फ्लैट उनकी एनआरआई बेटी शिमोली का है जो अमेरिका में रहती है। उनका कहना है कि कुछ समय पहले उनके भाई की बेटी दिव्या सुखिजा आई। पति से अनबन के चलते तलाक लेने की बात कहते हुए उसने कुछ दिनों के लिए अपने साथ रखने की गुहार लगाई। वह अपने दोस्त अमित शर्मा को साथ लेकर रहने लगी।
वृद्धा व उनकी एनआरआई बेटी से ऐंठ लिए 25 लाख
वृद्धा के मुताबिक दिव्या व उसके दोस्त ने व्यापार बढ़ाने के नाम पर उनसे 15 लाख रुपये व करीब 10 लाख रुपये उनकी एनआरआई बेटी से उधार ले लिए। उन्होंने दिव्या से पैसे वापस मांगे तो वह टरकाने लगी। बाद में पता चला कि दिव्या का पति से तलाक 2016 में ही हो चुका है। फरवरी 2020 में अमित शर्मा की मौत हो गई। जुलाई 2021 में उन्होंने फ्लैट खाली करने को कहा तो दिव्या ने अपना असली रुप दिखा दिया।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में दिखा दिया फ्लैट का फर्जी मुख्यारनामा
वृद्धा के मुताबिक दिव्या ने कहा कि फ्लैट वह प्रथम और द्वितीय तल का फ्लैट उसके व अमित शर्मा के नाम कर चुकी हैं। इसकी एवज में 16 अगस्त 2012 को 50 लाख रुपये भी दिए जा चुकेहैं। साथ ही दिव्या ने कहा कि तीसरी मंजिल के फ्लैट की पावर ऑफ अटॉर्नी उसके ताऊ सुरेंद्र मेहता ने फरवरी 2007 में ही मध्य प्रदेश में उसकी मां शोभा मेहता के नाम कर दी थी। वह 20 लाख में मां से फ्लैट खरीद चुकी है। पीड़िता का कहना है कि जांच करने पर मुख्यारनामा और अन्य दस्तावेज फर्जी निकले।
कोट.....
पीड़िता की भतीजी, उसके माता-पिता और मृतक दोस्त के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- महीपाल सिंह, सीओ प्रथम