फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

एटीएम बदल ठगी की सौ से अधिक वारदात करने वाले गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
एटीएम बदल ठगी की सौ से अधिक वारदात करने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गैंग तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से दो एटा तो एक कासगंज जिले का रहने वाला है। तीनों के पास से 41 एटीएम कार्ड के अलावा दो तमंचे, एक चाकू, कार और 4150 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि रकम को आरोपी हाथोंहाथ खर्च कर लेते थे।
सीओ कविनगर अभय कुमार मिश्र ने बताया कि कविनगर थाने पर एक पीड़ित ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन की तथा एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो तीन आरोपी ट्रेस हो गए। आरोपियों की पहचान थाना कोतवाली सिटी एटा के रवारी मोहल्ला निवासी सचिन, थाना बागवाला, एटा के नंगला धीमर निवासी संकित तोमर तथा थाना सोरो कासगंज के मोहल्ला योगमार्ग निवासी देवेंद्र लोदी के रुप में हुई। सीओ ने बताया कि सचिन पर नौ, संकित तोमर पर सात और देवेंद्र लोदी पर आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

बुजुर्गों और महिलाओं को बनाते थे निशाना
सीओ कविनगर ने बताया कि आरोपी एटीएम से पैसे निकालने जाने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और कम पढ़े-लिखे लोगों को अपना शिकार बनाते थे। वह एटीएम मशीन से रकम निकालने के नाम पर मदद करने का झांसा देकर पहले एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछते और फिर कार्ड बदल लेते थे। सीओ के मुताबिक आरोपी दिल्ली-एनसीआर इलाके में ठगी की सौ से अधिक वारदात कर चुके हैं। तीनों आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। आरोपियों ने एटीएम मशीन से पैसे निकालने के साथ-साथ बदले गए एटीएम कार्ड से शॉपिंग की बात भी कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed