फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

विजय नगर में 50 नहीं 150 बेड का बनेगा संयुक्त अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
विजयनगर में 50 नहीं, अब 150 बेड का बनेगा संयुक्त अस्पताल
विज्ञापन

गाजियाबाद। बेहतर चिकित्सा सेवा की आस लगाए बैठे विजयनगर क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। अब यहां 50 की जगह 150 बेड का अस्पताल खुलने जा रहा है। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में भी भले ही जमीन की उपलब्धता को लेकर पेच फंसा हो, लेकिन अब राज्य सरकार यहां पर भी 250 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खोलेगी, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ सीटी स्कैन व एमआरआई की सुविधा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौखिक सहमति दे दी है और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिया है कि वह मौजूदा जरूरतों के हिसाब से ही गाजियाबाद में दोनों अस्पताल खोलें।
पिछले दिनों केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अस्पतालों के निर्माण का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि विजय नगर और ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बनाए जा रहे अस्पताल करीब आठ से 10 साल पुरानी योजना की हिस्सा है। अब दोनों ही क्षेत्रों में आबादी बढ़ी है, जिसके चलते आवश्यकता उससे कहीं बड़े अस्पताल की है। खासकर जहां इलाज से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। विजयनगर क्षेत्र की मौजूदा आबादी चार से पांच लाख है। अब अगर यहां पर 50 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा तो उसका कोई बड़ा लाभ नहीं होगा। आज 50 बेड की सीएचसी खुल रही हैं। ऐसे में इतनी बड़ी आबादी पर जरूरत बड़े अस्पताल की है। यही हाल ट्रांस हिंडन का है, जहां पर अब आबादी बढ़कर 20 लाख के आसपास पहुंच गई है। जबकि 2013-14 में आबादी के हिसाब से 100 बेड का अस्पताल बनाने की योजना बनी थी। मौके पर आज की आवश्यकता उससे कहीं बड़े अस्पताल की है। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने मौखिक सहमति दे दी थी, जिसके बाद अपर मुख्य सचिव को निर्देश दिया था कि केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रस्ताव पर सर्वे कराकर काम कराएं। राज्य सरकार को इसमें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। अब शासन ने भी स्वास्थ्य विभाग को नए सिरे से सर्वे कर प्रस्ताव देने को कहा है।
विज्ञापन

ट्रांस हिंडन में अभी जमीन होनी है तय
विजयनगर में अस्पताल बनाने के लिए नगर निगम डूडाहेड़ा में जमीन दे चुका है, लेकिन ट्रांस हिंडन में अभी तक जमीन नहीं मिल पायी है। हालांकि नगर निगम मकनपुर में 5800 वर्ग मीटर जमीन देने को तैयार है, जिसको लेकर बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। वहीं, वसुंधरा में 7500 वर्ग मीटर जमीन आवास विकास देने को तैयार है, लेकिन उसके लिए पैसा मांग रहा है, जिसमें सरकार देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मौजूदा आबादी के हिसाब से डूंडाहेड़ा 150 व ट्रांस हिंडन में 250 बेड के अस्पताल की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री के समाने प्रस्ताव रखा था। उस पर उन्होंने मौखिक सहमति दे दी थी। अब स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर सर्वे कराकर नए सिरे से प्लान बनाकर भेजा जाएगा।
- जनरल वीके सिंह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed