फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

ठगों का निकला इंटरनेट से खोजा हेल्पलाइन नंबर, ७२ हजार उड़ाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
ठगों का निकला इंटरनेट से खोजा हेल्पलाइन नंबर, 72 हजार उड़ाए
विज्ञापन

गाजियाबाद। एटीएम से पैसे न निकलने पर भी खाते से रकम कटने पर पीड़ित को इंटरनेट से हेल्पलाइन नंबर खोजना भारी पड़ गया। बैंक के नाम से यह हेल्पलाइन नंबर साइबर ठगों ने इंटरनेट पर डाल रखा था। फिर क्या था, ठगों ने शिकायत दूर करने का झांसा दे पीड़ित के बैंक की डिटेल ले ली और उसके खाते से 72 हजार रुपये उड़ा दिए। इसी तरह ठगों ने दो अन्य मामलों में भी लोगों के खातों से 75 हजार रुपये साफ कर दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस एक : विजयनगर के सिद्धार्थ विहार निवासी कमलेश का कहना है कि वह नोएडा की कंपनी में जॉब करते हैं। तीन दिन पहले एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने गए थे। एटीएम से पैसे तो नहीं निकले, लेकिन खाते से रकम कट गई। इसके बाद उन्होंने इंटरनेट पर सर्च करके बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि कुछ देर बाद ही उनके पास कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए खाते की डिटेल ली और फिर मोबाइल पर आया पिन नंबर पूछा। प्रक्रिया पूरी करते ही उनके खाते से 72 हजार रुपये की नगदी साफ हो गई। पीड़ित ने साइबर सेल में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

केस दो : मुरादनगर के गोपालपुरम निवासी अनुराग सिंह का कहना है कि उनके पास एक व्यक्ति की कॉल आई। उसने उन्हें खुद का रिश्तेदार बताते हुए उन्हें झांसे में ले लिया। कहा कि एक व्यक्ति पर उसके पैसे हैं। वह ऑनलाइन पेमेंट भेजने को कह रहा है, लेकिन वह कोई भी पेमेंट एप इस्तेमाल नहीं करते। आरोप है कि कथित रिश्तेदार ने कहा कि वह पेमेंट को अपने पेटीएम नंबर पर मंगा ले। बाद में वह उनसे पेमेंट ले लेगा। अनुराग सिंह का कहना है कि इसके लिए वह तैयार हो गए। इसके बाद कॉलर ने उनके मोबाइल पर एक क्यूआर कोड भेजा। उसे स्कैन करते ही खाते से 35 हजार रुपये उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन : क्वार्टर नंबर-दो मुरादनगर निवासी संदीप कुमार का कहना है कि उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को फोन पे पेमेंट एप का कर्मचारी बताते हुए एप में लेटेस्ट फीचर आने का हवाला दिया। साथ ही कहा कि कंपनी द्वारा भेजे गए लिंक से एप अपडेट करने पर कैशबैक भी मिलेगा। झांसे में आकर उन्होंने कॉलर द्वारा भेजे गए लिंक को क्लिक कर दिया। थोड़ी देर बाद ही उनके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed