फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

गाजियाबाद में प्रदेश का पहला साइबर सेवा केंद्र शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
गाजियाबाद में प्रदेश का पहला साइबर सेवा केंद्र शुरू
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली में बने प्रदेश का पहला साइबर सेवा केंद्र शनिवार को शुरू हो गया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने फीता काटकर शुभारंभ किया और कहा कि जिले भर का कोई भी साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्ति इस केंद्र में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अलावा संबंधित थाने में जाकर भी फार्म में डिटेल भर सकता है।

एसएसपी ने बताया कि विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की रोकथाम और समयबद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए जनपद में प्रदेश के पहले साइबर सेवा केंद्र की स्थापना की योजना बनाई गई थी। इसके लिए नगर कोतवाली में जगह चिह्नित कर कार्य शुरू करा दिया गया था। साथ ही यहां तैनात करने से पहले तकनीकी कुशल पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग भी दी गई है। एसएसपी ने बताया कि गाजियाबाद में बना साइबर सेवा केंद्र प्रदेश में अपनी तरह का पहला साइबर सेवा केंद्र है। शुभारंभ के अवसर पर एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल, सीओ प्रथम अभय कुमार मिश्र, नगर कोतवाल संदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed