{"_id":"62041445787bb31a0763a066","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-city-news-gbd2338784113","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 हजार जवानों के हवाले रहेंगे 3383 पोलिंग बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 हजार जवानों के हवाले रहेंगे 3383 पोलिंग बूथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 हजार जवानों के हवाले रहेंगे 3383 पोलिंग बूथ
गाजियाबाद। शांतिपूर्ण और सुरक्षा के बीच मतदान के लिए पुलिस ने तैयार पूरी कर ली है। जिले में आज 23 हजार जवानों के हवाले 3383 पोलिंग बूथ रहेंगे। जो लोगों को निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान करने का संदेश देंगे। मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों के साथ पुलिस बल भी तैनात रहेगा। जहां तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वहीं क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बलों के साथ पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी निगरानी करेंगे। वहीं मतदान के दौरान अव्यवस्था और शांतिभंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिले में आज 794 मतदान केंद्र व 3383 पोलिंग बूथों पर लोग मतदान करेंगे। जहां पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए बुधवार को अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के जवान रवाना हो गए। जो बृहस्पतिवार को सुबह से ही केंद्रों और बूथों पर अपनी जिम्मेदारी अनुसार मुस्तैद रहेंगे। एसपी देहात व चुनाव नोडल अधिकारी ने बताया कि केंद्रों पर तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जिसमें एक अर्द्धसैनिक बल बूथों पर तैनात रहेगा। अन्य जिलों के पुलिसकर्मी मतदान केंद्र परिसर जबकि जिले के पुलिसकर्मी केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। लेकिन क्रिटिकल बूथों पर दो व दो से अधिक अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेंगे। इनके अलावा केंद्र परिसर व केंद्र के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल मुस्तैद रहेंगे। वहीं संवेदनशील इलाकों में अर्द्धसैनिक बल फ्लैग मार्च करेंगे।
एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि देश का नागरिक होने के नाता अपने मत के अधिकार का प्रयोग जरूर करें। किसी के दबाव में न आकर भयमुक्त मतदान करने जरूर जाएं। विषम परिस्थिति होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
------
विधानसभा क्षेत्र क्रिटिकल मतदान केंद्र क्रिटिकल बूथ
लोनी 40 81
मुरादनगर 23 101
साहिबाबाद 44 112
गाजियाबाद 14 30
मोदीनगर 34 118
धौलाना आंशिक 13 23
------------
15 हजार से अधिक लोगों पर की गई मुचलके पाबंद की कार्रवाई
पुलिस ने चुनाव के दौरान शांतिभंग करने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की है। पुलिस ने अब तक 15,388 लोगों को मुचलकों में पाबंद किया गया। जिन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया है। मतदान के दिन अगर उनके या उनके सहयोगियों द्वारा किसी तरह की अव्यवस्था या शांतिभंग की जाती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने पहले चरण के चुनाव के मद्देनजर करीब 10 लाख 87 हजार रुपये की तीन हजार लीटर शराब जब्त की है। साथ ही 15 लाख रुपये की 200 किलोग्राम मादक पदार्थ को भी जब्त किया है। वहीं एफएसटी, एसएसटी और पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान 90 लाख 16 हजार रुपये की नकदी जब्त की है। एनबीडब्लू के तहत 299 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में 34 मुकदमे दर्ज किए हैं। जबकि जनपद में 36 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए हैं।
-------------
इन बातों का रखें ध्यान
- मतदाता मतदान के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी व अधिकारी को अवगत कराएं
- बूथ कैप्चरिंग होने की स्थिति मौके पर मौजूद पीठासीन अधिकारी और पुलिसकर्मी को सूचना दें।
- किसी के द्वारा किसी विशेष प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाने पर पुलिस को सूचना दें।
- विषम परिस्थितियों में खुद निर्णय न लें मौके पर मौजूद अधिकारी व पुलिसकर्मी को जानकारी दें। साथ ही 112 पर सूचना दें।
- मतदान के दौरान कोविड नियमों का पालन करें।
---------
1500 पुलिसकर्मी दूसरे चरण के मतदान के लिए अन्य जिलों में जाएंगे
- 200 एसआई, 329 होमगार्ड समेत अन्य पुलिसकर्मी जाएंगे
- 10 फरवरी को मतदान के बाद 11 फरवरी को होंगे रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। जिले में चुनाव करवाने के बाद जिले से 1500 पुलिसकर्मियों को दूसरे चरण के मतदान के लिए अन्य जिलों में भेजा जाएगा।
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा व चुनाव नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले के जवान 14 फरवरी को मुरादाबाद में होने वाले दूसरे चरण के मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। जिसमें 200 सब इंस्पेक्टर, 329 होमगार्ड समेत 1500 पुलिसकर्मी रवाना होंगे। जिन्हें आगे भी अलग-अलग चरणों में अन्य जिलों में भी जाएंगे।