फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

नशे की लत और तेज रफ्तार बाइक के शौक ने बना दिया चोर 19-57-17

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
नशे की लत और तेज रफ्तार बाइक के शौक ने बना दिया चोर
विज्ञापन

गाजियाबाद। नशे की लत और तेज रफ्तार बाइक के शौक को पूरा करने के लिए ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का जीआरपी ने शुक्रवार को पर्दाफाश किया। जीआरपी ने गिरोह में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ उनसे आठ मोबाइल, नगदी और चाकू बरामद किया है। गिरोह ट्रेनों में चढ़ने और उतरते हुए यात्रियों के मोबाइल और पर्स को चोरी करते थे। वहीं, बदमाशों ने आउटर पर ट्रेनों की रफ्तार कम होने के दौरान छिनैती की गई घटनाओं को अंजाम दिया है।

जीआरपी सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में बुलंदशहर ककोड़ थाना क्षेत्र में हिरनौटी गांव निवासी उधम उर्फ बोबी, टीला मोड़ निवासी शोएब उर्फ शेबू, बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी बिलाल उर्फ घोड़ा और दिल्ली सीमापुरी निवासी गोविंदा शामिल है। जीआरपी की टीम ने जांच के दौरान शुक्रवार तड़के चारों को जंक्शन के पास धर दबोचा। गिरोह का सरगना बिलाल और उधम पूर्व में पांच हजार का इनामी बदमाश रहा है। जीआरपी एसओ सतीश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तीन आरोपी नशे के आदी हैं। बिलाल के पास केटीएम जैसे महंगी बाइक हैं।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed