फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

विवाहिता को जलाकर मारा, सास और ननद को उम्रकैद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
विवाहिता को जलाकर मारा, सास और ननद को उम्रकैद
विज्ञापन

गाजियाबाद। विवाहिता पर केरोसिन का तेल डालकर जलाकर हत्या करने वाली सास और ननद को ईसी एक्ट कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अमित प्रजापति ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। घटना में शामिल विवाहिता के पति, ससुर और देवर को दो-दो साल कारावास की सजा सुनाई है। तीनों पर 5-5 हजार का जुर्माना लगाया है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रवि शर्मा ने बताया कि कविनगर थाने में 20 फरवरी 2013 में राकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह मूलरूप से मेरठ के रहने वाले हैं। उन्होंने रिपोर्ट में बताया था कि उनकी बेटी कंचन की शादी 2011 में संजय नगर निवासी मणिकांत के साथ की थी। रिपोर्ट में बताया कि बेटी के ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। आए दिन दहेज की मांग करते हुए बेटी के साथ मारपीट करते थे। सास व ननद कंचन से मणिकांत के लिए मोटरसाइकिल और नकदी की मांग करते थी। कंचन ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो सास फूलो देवी और ननद निशा ने 19 फरवरी 2013 को उस पर केरोसिन का तेल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी कंचन को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कंचन ने मरने से पहले मजिस्ट्रेट को अपना बयान दर्ज कराया था। इसके बाद मृतका के पति मणिकांत, ससुर बिंदेश्वर, सास फूलो देवी, ननद निशा और देवर शशिकांत को नामजद कराया था। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभियोजन की तरफ से नौ गवाह और बचाव पक्ष की ओर से चार गवाह पेश किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed