फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

संक्रमित महिला की लापरवाही से मां-बाप व बेटे को कोरोना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
संक्रमित महिला की लापरवाही से मां-बाप व बेटे को कोरोना
विज्ञापन

गाजियाबाद। बंगलूरू से गाजियाबाद लौटी महिला की लापरवाही से परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। इसमें महिला का सात वर्षीय बेटा भी है। महिला को अब कोई लक्षण नहीं है, जबकि उसके बेटे व माता-पिता में हल्के लक्षण हैं। सभी होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने चारों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए भेजे हैं। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि महिला और उसके मां-बाप का टीकाकरण हो चुका था, इस कारण से किसी में गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं।
सितंबर में कोरोना संक्रमण के अब तक 13 मरीज मिल चुके हैं। इनमें एक मरीज केरल, दो त्रिपुरा और एक मरीज बंगलूरू से आया था। आठ लोग इनके संपर्क में आने से संक्रमित हुए। इसके अलावा एक मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। वह शहर में एक निजी अस्पताल के संचालक है।
विज्ञापन

कंपनी की तरफ से बंगलूरू गई थी महिला
डीएसओ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि इंदिरापुरम की सोसायटी में 43 वर्षीय महिला अपने माता-पिता और 7 साल के बेटे के साथ रहती है। दिल्ली की निजी कंपनी में कार्यरत है। कंपनी ने महिला को पांच सितंबर को बंगलूरू (कर्नाटक) भेजा था। वह सात सितंबर को लौटकर आई। महिला को 11 सितंबर को लक्षण उभरे थे, जिसके बाद सीटी स्कैन कराया। रिपोर्ट में फेफड़े में संक्रमण पाया। इसके बाद संक्रमण का इलाज करा लिया। आराम मिलने के एक सप्ताह बाद प्राइवेट लैब में कोरोना की जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई, इसके बाद महिला के अपने बेटे और मां-बाप की जांच कराई तो सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित होने पर भी जाती रही ऑफिस
महिला में बहुत हल्के लक्षण थे, जिसके चलते वह प्रतिदिन कार्यालय जाती थी। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी तनाव में हैं कि वह कितने लोगों के संपर्क में आई होगी। एहतियात बरतते हुए विभाग ने दिल्ली स्वास्थ्य विभाग को सूचना भेज दी है, जिससे महिला के कार्यालय में काम करने वाले लोगों की जांच हो सके। साथ ही विभाग महिला के माता-पिता और बच्चे के संपर्क में आने वाले लोगों को तलाश रहा है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि बिना लक्षण वाले मरीजों से दूसरों में कोरोना संक्रमण नहीं फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed