{"_id":"60d635438ebc3e34377bb641","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-city-news-gbd2211282156","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति की स्पेशल प्रेसिंडेशियल ट्रेन गुजारने को एक घंटे आवाजाही रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति की स्पेशल प्रेसिंडेशियल ट्रेन गुजारने को एक घंटे आवाजाही रही बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति की स्पेशल प्रेसिंडेशियल ट्रेन गुजारने को एक घंटे आवाजाही रही बंद
गाजियाबाद। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लेकर नई दिल्ली से कानपुर पहुंची प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरी। ट्रेन को गुजारने के लिए गाजियाबाद स्टेशन पर करीब एक घंटे पहले यात्रियों और अन्य बाहरी लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। उनके काफिले में शामिल तीन ट्रेन गुजरने के बाद यात्रियों को प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के साथ-साथ गाजियाबाद सीमा में रेलवे ट्रैक के आसपास कड़ी सुरक्षा रही। किसी को ट्रैक पर नहीं आने दिया गया।
शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे से ही रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया था। डॉग और बम स्क्वाएड ने स्टेशन की सघन जांच की। राष्ट्रपति की ट्रेन के लिए निर्धारित ट्रैक की जांच की गई। दोपहर करीब 12:45 बजे दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन को रवाना करने से लगभग 15 मिनट पहले सुरक्षा के लिहाज से एक एडवांस ट्रेन रवाना की गई। यह ट्रेन कानपुर तक उनकी ट्रेन के आगे रही। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से करीब 1 बजे यह एडवांस ट्रेन रन थ्रू लाइन से गुजरी। इसके 12 मिनट बाद दोपहर 1:12 बजे राष्ट्रपति का स्पेशल सैलून (ट्रेन) को इसी लाइन से गुजरा। 11 मिनट बाद दोपहर 1:23 बजे राष्ट्रपति की ट्रेन के पीछे चल रही बैकअप ट्रेन गाजियाबाद से गुजरी। इन तीनों ट्रेन के गुजरने तक आरपीएफ, जीआरपी और गाजियाबाद पुलिस के अधिकारी अलर्ट मोड पर स्टेशन पर खड़े रहे।
बनाया गया था स्पेशल कॉरिडोर
राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन को गुजारने के लिए दिल्ली से लेकर गाजियाबाद से आगे तक स्पेशल कॉरिडोर बना दिया गया था। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रपति की यात्रा में कोई व्यवधान न हो इसके लिए गोमती एक्सप्रेस, गया फेस्टिवल स्पेशल और नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ सुपरफास्ट स्पेशल को दिल्ली से ही देरी से रवाना किया गया। वहीं गाजियाबाद आने वाली एक लोकल ट्रेन को आधे घंटे के लिए शाहदरा स्टेशन पर रोक दिया गया। गोमती एक्सप्रेस रोजाना 12:50 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचती है, लेकिन शुक्रवार को यह 50 मिनट की देरी से चलाई गई और दोपहर 1:40 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंची। 12:15 बजे के बाद राष्ट्रपति के काफिले में शामिल तीनों ट्रेन गुजरने तक गाजियाबाद स्टेशन के किसी भी प्लेटफार्म पर न तो ट्रेनों को लिया गया और न ही यहां से रवाना किया गया।
विज्ञापन
शहर के सभी थानों की पुलिस भी तैनात रही ट्रैक के आसपास
राष्ट्रपति की ट्रेन से यात्रा के चलते न केवल स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए थे, बल्कि यूपी की सीमा में रेलवे ट्रैक के आसपास गाजियाबाद के संबंधित थानों की पुलिस तैनात रही। आनंद विहार से गाजियाबाद की सीमा में रेलवे ट्रैक की सुरक्षा में लिंक रोड थाना पुलिस, साहिबाबाद थाना, घंटाघर कोतवाली, विजयनगर थाने की पुलिस के अलावा भी अन्य सुरक्षा बल तैनात रहा।
----------
यात्रियों को हुई परेशानी
राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन गुजरने के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन को पूरी तरह खाली करा दिया था। जो यात्री यहां बैठकर ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे, उनके टिकट चेक किए गए। जिनकी ट्रेनें आने में ज्यादा समय था, उन्हें बाहर भेज दिया गया। जिनकी ट्रेन 12:15 गाजियाबाद स्टेशन पर आनी थी, उन्हें ट्रेन में बैठाकर भेज दिया गया था। यात्रियों को प्लेटफार्म से उठाकर बाहर भेजने की वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।