फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

एओए का फैसला, सोसायटियों में रखा जाएगा ऑक्सीजन सिलिंडर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
एओए का फैसला, सोसायटियों में रखा जाएगा ऑक्सीजन सिलिंडर
विज्ञापन

साहिबाबाद। सोसायटी मेंटेनेंस में अब ऑक्सीजन सिलिंडर को भी जोड़ा जा रहा है। सोसायटी रेजिडेंट्स की सुविधाओं की सूची में अब सोसायटी में ऑक्सीजन सिलिंडर को भी शामिल किया गया है। कोरोना की दूसरी लहर में अस्पतालों में हो रही ऑक्सीजन किल्लत की वजह से लोग जान गंवा रहे हैं। ऐसे में अब सोसायटी एओए ने अपने यहां ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था शुरू कर दी है।
हाईराइज सोसायटी में रहने वाले रेजिडेंट्स के लिए जहां सोसायटी में स्वीमिंग पूल, जिम, क्लब हाउस की व्यवस्था होती है, वहीं अब इस सूची में ऑक्सीजन सिलिंडर एवं सैनिटाइजेशन मशीन को भी शामिल किया गया है। अब तक टीएचए की कई सोसायटियों ने अपने यहां ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था कर ली है और दूसरी सोसायटियां इसकी तैयारी में जुटी है। कोरोना की पहली लहर में जहां अधिकतर सोसायटियों ने अपने यहां सैनिटाइजेशन मशीन खरीदी थी, वहीं इस बार सभी एओए ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदने में जुट गई हैं। इसकी शुरुआत अहिंसाखंड की निहो स्कॉर्टिश सोसायटी से शुरू हुई। इसके बाद निराला ईडन पार्क और शिप्रा सनसिटी ने भी अपने यहां ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदा है। निराला ईडन पार्क में तो आईसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है।
विज्ञापन

वहीं शिप्रा सनसिटी सोसायटी में आईसोलेशन वार्ड की बजाय प्राथमिक उपचार केंद्र बनाया गया, जिसमें जरूरी दवाओं के साथ ऑक्सीजन सिलिंडर रखा गया है। जरूरत पड़ने पर रेजिडेंट्स की मदद की जाती है। वहीं वैशाली सेक्टर-4 स्थित सोसायटी गौर हाइट की एओए भी ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदने की तैयारी में जुट गई है। सोसायटी पदाधिकारी अजीत ठाकुर ने बताया कि हम लोग सभी व्यवस्था करने में जुटे हैं ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े। इससे पहले जो भी प्रशासनिक फॉर्मेलिटी है, उसकी जानकारी ले रहे हैं ताकि आने वाले समय में कोई परेशानी न हो। इंदिरापुरम आरडब्ल्यूए फेडरेशन के संयोजक आलोक कुमार का कहना है कि सभी एओए को इसके लिए कहा गया है ताकि वह अपने यहां व्यवस्था करें और लोगों की मदद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed