फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GHAZIBAD NEWS

150झुग्गियों में लगी आग लाखों का सामान जलकर खाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
GHAZIBAD NEWS
150 झुग्गियों में लगी आग लाखों का सामान जलकर खाक
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की चमन विहार कालोनी में मंगलवार को शाम करीब 150 झुग्गियां में अचानक आग लगने से स्वाहा हो गई। आग लगने पर झुग्गी में रह रहे लोगों ने भाग कर अपनी और परिवार की जान बचाई। इस दौरान आधा दर्जन छोटे सिलेंडर भी फट गए। आग लगने की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब चार घंटे में पानी के कई टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया। आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया।
चमन विहार कालोनी स्थित एक खाली प्लॉट में करीब 150 झुग्गी में लोग करीब 15 सालों से रह रहे हैं। यहां रहने वाले लोग ज्यादातर मजदूर हैं। वहीं कुछ लोग लोनी दिल्ली समेत अन्य इलाकों से कूड़ा बिनकर यहां एकत्रित करते हैं। बाद में कूड़े को अलग कर उन्हें बेच देते हैं। लोगों ने यहां कूड़े का गोदाम भी बना रखा था। मंगलवार शाम अचानक एक झुग्गी में आग लगी। देखते ही देखते आग अन्य झुग्गियों में फैल गई। आग लगने पर झुग्गियों में रहने परिवार के लोगों ने समझदारी दिखाते हुए अपनी और परिवार की जान बचाई। लोग अपने परिवार को लेकर वहीं पास में एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने दमकल और पुलिस कर्मियों को सूचना दी। इस दौरान कालोनी के लोग खुद पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। लेकिन आग नहीं बुझी। इस दौरान आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग नहीं बुझी। इस दौरान जनपद के अलग-अलग फायर स्टेशनों से पानी के टैंकरों को बुलवाया गया। करीब चार घंटों की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों का कहना है कि आग लगने से करीब 50 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना पर लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर, तहसीलदार प्रकाश सिंह और तीनों थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। उन्होंने भीड़ को काबू किया। तहसीलदार ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है। अभी 67 झुग्गी मालिकों की सूची तैयार की गई है। अभी और लोगों से बात की जा रही है।
विज्ञापन

झुग्गी वालों से किराया वसूलता है जमीन मालिक
जिन लोगों की झुग्गियां जली हैंल उन्होंने ने बताया कि मिलक गांव में रहने वाले लोगों का यह खाली प्लॉट है। आरोप है कि प्लॉट माली इन झुग्गियों वालों से किराए के नाम पर एक हजार रुपये से लेकर 2500 रुपये माह वसूलता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फटे आधा दर्जन छोटे सिलेंडर
एक झुग्गी में आग लगने के बाद लोग अपने घरों का सामान उठाए बिना ही वहां अलग हटे। इस दौरान झुग्गियों में दर्जनों छोटे सिलेंडर थे। आग लगने के बाद एक के बाद एक करीब आधा दर्जन छोटे सिलेंडर फट गए। सिलेंडर फटने पर आग और भी ज्यादा फैल गई। सिलेंडर फटने के बाद कुछ लोगों ने अपनी झोपड़ियों से सिलेंडर निकालने शुरू किए। आग बुझने के दौरान प्रशासन ने मौके पर जेसीबी मशीन बुलाकर वहां बचे अन्य सिलेंडरों को भी बाहर निकलवाया।
बिजली कटने पर नहीं चल सके सबमर्सिबल
आग लगने के बाद बिजली निगम ने इलाके की बिजली काट दी। इस दौरान लोग अपने सबमर्सिबल नहीं चला सके। सबमर्सिबल नहीं चलने पर लोग वहां एकत्रित पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। आग बुझने के बाद रात के समय कालोनी में लाइट आई।

प्रशासन ने परिवार के रुकने के लिए की व्यवस्था
आग लगने के बाद प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची थी। आग लगने के बाद बेघर हुए लोगों के खाने और ठहरने के लिए प्रशासन ने पास में टैंट लगवाए हैं। प्रशासन इन लोगों के खाने की व्यवस्था कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed