{"_id":"6028239e8ebc3ee94f44d9b5","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-news-gbd213698183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी के अगले दिन उसी जगह फिर मिले अवशेष, लोग भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी के अगले दिन उसी जगह फिर मिले अवशेष, लोग भड़के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकशी के अगले दिन उसी जगह फिर मिले अवशेष, लोग भड़के
गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र के काजीपुरा उद्योगकुंज में शुक्रवार तड़के जिस स्थान पर गोवंश के अवशेष मिले थे शनिवार को उसी स्थान पर फिर से गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव फैल गया। मौके पर जुटे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर मुरादनगर से भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी भी पहुंच गए और मौके पर ही पंचायत कर पुलिस को आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी दौरान पुलिस व लोगों के बीच तकरीर हुई तो विधायक और एसपी ग्रामीण में भी नोकझोंक हो गई। मामला गर्माता देख पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को शांत किया। एसपी ग्रामीण ने कुछ लोगों को ट्रेस करने तथा उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हो सका।
शुक्रवार तड़के मसूरी थानाक्षेत्र के काजीपुरा उद्योगकुंज में गोकशी की गई थी। मौके पर तीन गोवंश के अवशेष पड़े मिलने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया था। इसके अलावा कविनगर थानाक्षेत्र के अवंतिका इलाके में भी गोवंश के अवशेष मिले थे। लोगों को जैसे-तैसे शांत कर पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया था। दोनों ही मामलों में कविनगर व मसूरी पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस अभी इन दो घटनाओं के तनाव से उबर भी नहीं पाई थी कि उद्योगकुंज में उसी स्थान पर शनिवार को फिर से गोवंश के अवशेष पड़े मिले। पता लगने पर काफी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस के खिलाफ हंगामा किया।
विधायक ने मौके पर की पंचायत
एक ही स्थान पर लगातार दूसरे दिन गोकशी की सूचना पर मुरादनगर से भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी भी उद्योगकुंज पहुंच गए और मौके पर ही पंचायत शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस व लोगों के बीच तकरार शुरू हो गई। पुलिस शनिवार को मिले गोवंश को पुराना बताने लगी, जिसको लेकर लोगों ने जमकर विरोध कर दिया। विधायक ने कहा कि गोकशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लोगों के इकट्ठा होने की सूचना पर एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा भी मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचते ही लोगों ने उन्हें घेर लिया और गोकशों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर एसपी ग्रामीण और स्थानीय लोगों में बहस होने लगी। जिसके बाद विधायक और एसपी ग्रामीण में भी नोकझोंक हो गई। विधायक अजीत पाल त्यागी ने एसपी ग्रामीण के व्यवहार पर घोर आपत्ति जाहिर की। एक ही स्थान पर लगातार दो दिन गोवंश के अवशेष मिलने पर एसपी ग्रामीण ने मसूरी थाना व डासना चौकी पुलिस को तल्ख लहजे में फटकार लगाई।
आश्वासन पर माने लोग
लोगों का हंगामा बढ़ने पर एसपी ग्रामीण ने उनके साथ मौके पर ही बैठक की। कहा कि पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्ति ट्रेस कर लिए हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि गोकशों पर गैंगेस्टर के अलावा भी अन्य सख्त निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसपी ग्रामीण का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए। पुलिस की मिलीभगत से गोकशी के आरोप पर एसपी ग्रामीण ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर किसी पुलिसकर्मी की मिलीभगत सामने आई तो निश्चित तौर पर उसके खिलाफ सख्त एक्शन होगा।