फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

थाने की बगल में चल रहा था हुक्का बार, दो जगह से १९ गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
थाने के बगल चल रहा था हुक्का बार, दो जगह से 19 गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने थाने से चंद कदम दूर चल रहे हुक्का बार पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी 11वीं व 12वीं के छात्र हैं। इसके अलावा आदित्य मॉल में चल रहे हुक्का बार पर भी छापेमारी कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के संचालक मौके से पर नहीं मिले। पुलिस ने मुकदमे में वांछित कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एसडीएम के नेतृत्व में हुई छापेमारी के बाद दोनों हुक्का बार को सील कर दिया गया है। मौके से तंबाकू व 29 हुक्के बरामद किए गए हैं।
एसएसपी ने बताया कि इंदिरापुरम थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाने के पास वर्कर स्ट्रीट फूड प्लाजा केनाम पुर रेस्तरां संचालित था। सूचना मिली कि रेस्तरां की आड़ में हुक्का बार चल रहा है। एसडीएम खालिद अंजुम के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर वंश, तुषार, अभि व धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया, जो 11वीं व 12वीं छात्र हैं। इसके अलावा आदित्य मॉल स्थित द रॉक क्लब में छापेमारी की गई। वहां से रिजवान, सुदीप, नवीन, अजय, रोहित, अंकित, आकाश, रमेश, गोविंद, जितेंद्र, अमन, शिव मोहन, दीपक, सोहन व मुकेश को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि उक्त 15 लोगों में कस्टमर व हुक्का बार का स्टाफ शामिल है। 29 हुक्के व विभिन्न फ्लेवर का तंबाकूबरामद कर दोनों हुक्का बार को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्रुप पर फोटो देख टूटी पुलिस की नींद
इंदिरापुरम थाने की नाक केनीचे हुक्का बार चल रहा था, लेकिन पुलिस आंख मूंदे बैठी थी। सोमवार को हुक्का बार की लाइव तस्वीर मीडिया ग्रुप पर डाली गई तो पुलिस की नींद खुली और कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई। एसएसपी का कहना है कि हुक्का बार व स्पा सेंटर्स के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed