{"_id":"608c58f08ebc3e8d1a1550ce","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-city-news-gbd218005099","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल की कालाबाजारी का भंडाफोड़, दो आरोपी हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल की कालाबाजारी का भंडाफोड़, दो आरोपी हत्थे चढ़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल की कालाबाजारी का भंडाफोड़, दो आरोपी हत्थे चढ़े
गाजियाबाद। डीजल की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मसूरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गौतमबुद्धनगर निवासी अनुराग और संजय नागर हैं। ये कार में डीजल की कैन लादकर बिक्री के लिए ले जा रहे थे। गुमराह करने के लिए उन्होंने कार की पिछली सीट के नीचे एक विशेष केबिन बनाया हुआ था। रजापुर ब्लॉक के पूर्ति निरीक्षक सौम्य पाठक की तहरीर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मसूरी पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक सुबह करीब सात बजे कांस्टेबल ललित व संजय पीआरवी लेकर पेरिफेरल एक्सप्रेसवे स्थित दुहाई कट पर ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान पेरीफेरल से नीचे रोड पर उतरते हुए एक सेंट्रो कार आती दिखाई दी। संदेह होने पर उसे रोक लिया गया। तलाशी लेने पर कार में कुछ नहीं मिला लेकिन कार की पिछली सीट को उठाकर देखा तो उसमें एक विशेष केबिन बना हुआ मिला। उसमें तीन कैन रखी मिलीं। चेक करने पर पता चला कि उनमें 165 लीटर डीजल भरा हुआ था। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया गया और पूर्ति अधिकारी को सूचना दे दी गई। आरोपियों की पहचान गौतमबुद्धनगर के गांव बम्बावड़ निवासी अनुराग और गांव कचहेड़ा निवाड़ी संजय नागर के रूप में हुई।
ड्राइवरों से सस्ते दामों में डीजल खरीदता है गिरोह
पुलिस पूछताछ में आरोपी अनुराग व संजय नागर ने बताया कि वह हाईवे पर ट्रकों से डीजल सस्ते दाम में खरीदते हैं और फिर जरूरतमंद लोगों को 80 रुपये लीटर की दर से बेच देते हैं। अनुराग ने बताया कि वह अपनी कार को डीजल की कालाबाजारी के काम में इस्तेमाल करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब डेढ़ महीने से गोरखधंधे को कर रहे हैं। गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।