फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए जरूरी है स्वच्छ पर्यावरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देतीं छात्राएं । - फोटो : GHAZIABAD City
स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए जरूरी है स्वच्छ पर्यावरण
विज्ञापन

मोदीनगर। पर्यावरण की बिगड़ी सेहत मानव जाति के लिए कितनी घातक है, इसे छाया पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बड़े गंभीरता से लोगों को समझाया। सोमवार को पर्यावरण पर आयोजित कार्यशाला में छात्राओं ने जागरूकता भरे पोस्टर और प्रदूषण से हो रहे नुकसान के बारे में जागरूक किया। कार्यशाला में प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि तथा स्कूल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत सोमवार को दिल्ली-मेरठ मार्ग गोविंदपुरी स्थित छाया पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार कोमल पंवार, स्कूल प्रबंधक अखिलेश द्विवेदी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अरुण त्यागी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कोमल पंवार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जागरूकता के बगैर कोई मिशन पूरा नहीं हो सकता। पर्यावरण संरक्षण के लिए नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए। छात्र-छात्राएं इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि संतुलित पर्यावरण के लिए 33 प्रतिशत वन क्षेत्र होना चाहिए। जबकि वर्तमान में यह आंकड़ा मात्र 21 प्रतिशत है इसलिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। अपने द्वारा लगाए गए वृक्ष जब बड़े होते हैं तो उन्हें देखकर सुखद अनुभूति होती है। डॉ. अरुण त्यागी ने कहा कि एक स्वच्छ वातावरण एक शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन जीने के लिए बहुत आवश्यक है लेकिन हमारी लापरवाही से पर्यावरण दिन प्रतिदिन दूषित होता जा रहा है। पर्यावरण को सहेजना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कोमल पंवार और डॉ. अरुण त्यागी ने केक काटकर वर्ल्ड वाटर डे मनाया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने अपने ओजस्वी विचारों से कार्यशाला में खूब तालियां बटोरीं। पर्यावरण को बचाना है यही लक्ष्य हमारा है का नारा दिया। छात्राओं ने पर्यावरण बचाने के लिए पोस्टर बनाए तथा अपने विचार और सुझाव दिए। कार्यशाला में प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान संजू शर्मा, चित्रा दीक्षित, भारत भूषण, शैल गौड़ तथा अर्चना शर्मा आदि शिक्षिकाओं सहित स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें पर्यावरण को बचाने के लिए खुद शुरुआत करनी होगी और अपने आसपास स्वच्छता रखनी होगी। अगर हर इंसान अपने आसपास की जगह को स्वच्छ बनाने लग जाए तो यह दुनिया गंदगी से मुक्त हो जाएगी, जिससे हमारा पर्यावरण भी संरक्षित होगा। - मानसी, छात्रा
पर्यावरण न सिर्फ हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में हमारी मदद करता है बल्कि मानसिक रूप से भी हमें शांति प्रदान करता है, जिससे मनुष्य जीवन काल की अवधि बढ़ जाती है इसलिए प्रत्येक मनुष्य पर्यावरण संरक्षण को अपना मिशन बनाए। - कनिका शर्मा, छात्रा
मानव जीवन के अस्तित्व को बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है। हमें समझाना होगा कि हमारा अस्तित्व संकट में है। पर्यावरण संरक्षण को सफल बनाने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। - प्रिया शर्मा, छात्रा

जब चारों तरफ हरियाली छाती है, तब इंसान के जीवन में खुशियां आती हैं। हम तब तक ही सुरक्षित हैं, जब तक पर्यावरण रक्षित है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। - रीत भाटिया, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed