फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

उत्तराखंड में प्राकृति आपदाओं से होने वाले नुकसान का रास्ता खोजने की जरूरत : हरीश रावत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
किसानों के साथ हरीश रावत।
उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान का रास्ता खोजने की जरूरत : हरीश रावत
विज्ञापन

साहिबाबाद। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत रविवार देर शाम यूपी गेट पर किसानों से दूसरी बार मुलाकात करने पहुंचे। वह अपने साथ मिट्टी और गंगाजल कलश में भरकर लाए। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वह कील लगाने का काम करती है। लेकिन जो लोग फूल और पौधे लगाते हैं वो यहां आंदोलन कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने सरकार पर किसानों को बांटने का आरोप लगाया। वहीं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान का रास्ता खोजने की जरूरत है।
यहां आंदोलन स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर जादौन, जगतार सिंह बाजवा, पवन खटाना समेत अन्य किसानों से आंदोलन की गति के बारे में वार्ता की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाएं आती हैं। लेकिन हमें यह देखना है कि उन आपदाओं से निपटने के लिए सरकार कितनी तैयार है। वर्ष 2013 में भी प्राकृतिक आपदा में राज्य का 70 प्रतिशत भाग डूब चुका था। उसमें काफी नुकसान हुआ जिसे हम सभी ने मिलकर उसका मुकाबला किया और फिर से नया उत्तराखंड उभरकर सामने आया। इस बार भी हम त्रासदी से उभरेंगे। मगर ऐसी त्रासदी से होने वाले नुकसान का रास्ता खोजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed