फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabd news

चौरी चौरा घटना के बारे में युवाओं को जानना जरूरी: सुरेश खन्न

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
ghaziabd news
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना।
चौरी-चौरा कांड के बारे में जानें युवा : सुरेश खन्ना
विज्ञापन

गाजियाबाद। चौरीचौरा घटना को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जनपद के प्रभारी मंत्री ने कहा कि चौरीचौरा घटना के बारे में युवाओं को जानना चाहिए। किस तरह से स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी पाई थी। हम उनके बलिदान को कभी भुला नहीं सकते।
बृहस्पतिवार को जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने मननधाम में शहीद स्मारक पर पुष्प समर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने चौरीचौरा घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि किस तरह स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर यह कीमती आजादी प्राप्त की। आज के दिन हम चौरीचौरा शताब्दी दिवस मना रहे हैं। चार फरवरी 1922 को यह चौरीचौरा कांड हुआ था। अंग्रेजी हुकूमत में हमारे सत्याग्रहियों पर गोली चलाई थी, जिसमें 11 लोग मारे गए थे। सत्याग्रह में से कुछ लोगों ने थाने में आग लगा दी थी, जिसमें कि 23 लोगों की मृत्यु हुई थी। हमारी नई पीढ़ी को पता होना चाहिए कि हमें यह आजादी बहुत ही मूल्य चुकाने के बाद मिली है। हम उन आजादी के दीवानों को नमन करते हैं और देश के बॉर्डर पर डटे हुए सैनिकों का भी आभार व्यक्त करते हैं, जिनकी वजह से आज हम सब सुरक्षित रह पाते हैं। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर आरडीसी राजनगर होते हुए इंग्राहम स्कूल तक प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन

उसके उपरांत प्रात: 10 बजे वंदेमातरम का गायन पूर्ण किया गया। सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि चौरीचौरा घटना से हम सबको प्रेरित होकर इस बदलाव को सामूहिक जिम्मेदारी बनाकर आगे बढ़ना है, जिससे एक नए भारत की कल्पना की जा सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य पर शहीद स्थलों और स्मारकों पर शहीदों को नमन किया जा रहा है। इसके बाद मननधाम शहीद स्थल पर 41वीं पीएसी वाहिनी बैंड द्वारा राष्ट्रीय देशभक्ति से परिपूर्ण संगीत वादन, दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रकाश व्यवस्था आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ से आई हुई एलईडी वेन के माध्यम से कार्यक्रम का जनपद के विभिन्न स्थानों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इस अवसर पर मेयर आशा शर्मा, विधायक साहिबाबाद सुनील शर्मा, विधायक लोनी नंद किशोर गुर्जर, जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed