{"_id":"6aef848ba1423ef80a0da6dd","slug":"ghaziabads-state-level-basketball-tournament-cancelled-due-to-pollution-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1018088-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रदूषण की मार से गाजियाबाद की राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रदूषण की मार से गाजियाबाद की राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता रद
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण का असर अब खेल प्रतियोगिताओं पर भी दिखाई देने लगा है। खराब वायु गुणवत्ता और खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद के महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रस्तावित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता को रद कर दिया गया है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न जिलों की टीमें तैयारी कर रही थीं।
गाजियाबाद में 24 से 30 नवंबर तक 65वीं प्रदेशीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल चैंपियनशिप प्रस्तावित थी। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेने वाली थीं। इसके लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों के चयन और तैयारियों की प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। हालांकि, वायु प्रदूषण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के बाद प्रतियोगिता का आयोजन नहीं कराने का निर्णय लिया गया।
दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले वायु प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के स्वास्थ्य पर चिंता जताई थी। इसके बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एडवाइजरी जारी कर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान को नवंबर और दिसंबर में शारीरिक खेल गतिविधियां और प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं कराने की सलाह दी थी। पहले से निर्धारित प्रतियोगिताओं को भी वायु गुणवत्ता की स्थिति के अनुसार पुनर्निर्धारित करने की बात कही गई थी।