फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   azad samaj party and aimim members clash in bulandshahr during by election campaign

आसपा और एआईएमआईएम के प्रत्याशियों और समर्थकों में भिड़ंत

Sun, 25 Oct 2020 10:42 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
azad samaj party and aimim members clash in bulandshahr during by election campaign
भीम आर्मी और आसपा के बीच भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय काजी मनिहारों वाले चौक में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रत्याशी दिलशाद अहमद और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी यामीन के बीच शनिवार रात संघर्ष होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


एक ओर एआइएमआइएम के प्रत्याशी ने आजाद समाज के प्रत्याशी पर आरोप लगाये हैं। वही अस्पा के पदाधिकारियों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है। केवल मारपीट की बात कह रही है। बताया जा रहा है कि आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर भी इस दौरान मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार एआईएमआईएम पार्टी के प्रत्याशी दिलशाद अहमद नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसाइवाड़ा की मनिहारो वाली गली में एक मकान में चुनावी सभा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वहां से आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर और उनकी पार्टी के प्रत्याशी हाजी यामीन अपने समर्थकों के साथ गुजर रहे थे। जैसे ही सभा के पास चंद्रशेखर के समर्थक पहुंचे तो दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर छींटाकशी कर दी।

जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। जिसमे दोनों प्रत्याशियों के कई समर्थक मामूली रूप से घायल भी हो गए। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान एआईएमआईएम के प्रत्याशी दिलशाद अहमद को आसपा के समर्थकों ने बुरी तरह से पीटा है।

दिलशाद अहमद की एक आडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें वह आसपा के लोगों पर पीटने का आरोप लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं। घटना की सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे इस दौरान वहां कोई नहीं मिला।

एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि दोनों पक्षों में केवल मारपीट हुई है फायरिंग की बात गलत है। जबकि दोनों पार्टी के प्रत्याशियों का एक दूसरे पर आरोप है कि फायरिंग की गई है। जिससे गोली लगने से कई समर्थक बच गए।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जब हम सभा के पास पहुंचे तभी एआईएमआईएम के समर्थकों ने हम पर छींटाकशी शुरू कर दी। हमने विरोध किया तो हम पर हमला कर दिया। फायरिंग भी की। हमारे कई समर्थक बाल बाल बचे। - वीरेंद्र कुमार शिरीष, आसपा कोषाध्यक्ष

हमारी पार्टी के लोग शांतिपूर्वक सभा कर रहे थे। इस दौरान आसपा लोग आए और हूटिंग करनी शुरू कर दी। मना किया गया तो हमारे और समर्थकों के ऊपर हमला कर दिया गया। मुझे भी पीटा गया, किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागे हैं। - दिलशाद अहमद, प्रत्याशी एआईएमआईएम


सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंंची, लेकिन घटना स्थल पर कोई नहीं मिला है। मामले में फायरिंग की बात अभी तक स्पष्ट नही है। गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed