फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad woman threatened to commit suicide if she opposed going on honeymoon

UP: हनीमून पर खफा हो गई विवाहिता... करने लगी ऐसी जिद, पति ने विरोध किया तो जान देने तक की धमकी दी

Fri, 06 Dec 2024 03:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 Dec 2024 03:51 PM IST
सार

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोप है कि नवविवाहिता ने अपनी दो बहनों और एक दोस्त के साथ ससुरालवालों के घर पर पथराव कर खिड़की दरवाजे तोड़ डाले।

विज्ञापन
Ghaziabad woman threatened to commit suicide if she opposed going on honeymoon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के नंदग्राम की राधाकुंज निवासी एक व्यक्ति ने पुत्रवधु और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि हनीमून पर भेजने से इनकार करने पर पुत्रवधु अपने मायके चली गई। बेटा लेने गया तो साथ रहने से इन्कार दिया। कुछ दिन पहले अपने एक दोस्त और दो बहनों के साथ वह घर आई और पथराव कर खिड़की के दरवाजे तोड़ डाले। 

विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है। राधाकुंज निवासी मंतू सिंह ने बताया कि उनके बेटे की शादी फरवरी में नगर निवासी युवती से हुई थी। युवती ने शादी के चार-पांच दिन बाद ही बाहर घूमने और हनीमून पर जाने की जिद की। पति ने विरोध जताया तो आत्महत्या करने की धमकी दी। जिससे वह भी परेशान हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही फोन कर अपने मायके वालों को बुला लिया और उनके साथ चली गई। गंगा स्नान के बाद पुत्रवधु को लेने बेटे को भेजा तो आने से मना कर दिया और साथ रहने से भी इन्कार कर दिया। मंतू सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को कुछ औरतों ने घर पर हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस को फोन किया तो पुत्रवधु के मायके पक्ष की महिलाएं चली गई। 

विज्ञापन

नवंबर माह में पुत्रवधु अपनी दो बहनों और एक दोस्त के साथ उनके घर पहुंची और घर पर पथराव कर खिड़की दरवाजे तोड़ डाले। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed