{"_id":"6274ac53e80409659066a7ac","slug":"ghaziabad-woman-murdered-and-robbed-in-dlf-husband-accuses-labor-of-under-construction-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: डीएलएफ में महिला की हत्या कर लूटपाट, पति ने निर्माणाधीन इमारत की लेबर पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: डीएलएफ में महिला की हत्या कर लूटपाट, पति ने निर्माणाधीन इमारत की लेबर पर लगाया आरोप
Fri, 06 May 2022 10:34 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 06 May 2022 10:34 AM IST
सार
महिला के पति का आरोप है कि निर्माणाधीन मकान की लेबर पानी लेने के बहान उनके घर में घुस गई और उनकी 70 वर्षीय मां को धक्का देकर बाहर कर दिया और अलमारी से नकदी और गहने लूटने लगा। उसकी पत्नी संतोषी ने विरोध किया तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
महिला की गला दबाकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहिबाबाद थाना क्षेत्र के डीएलएफ ए ब्लॉक में एक महिला की हत्या कर लूटपाट का मामला सामने आया है। महिला के पति ने पड़ोस में निर्माणाधीन इमारत के लेबर पर हत्या और लूटपाट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय संतोषी की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई। महिला के पति का आरोप है कि निर्माणाधीन मकान की लेबर पानी लेने उनके घर पहुंची और उनकी 70 वर्षीय बुजुर्ग मां को धक्का देकर बाहर कर दिया और अलमारी से नकदी और गहने लूटने लगा। उसकी पत्नी संतोषी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
एसएसपी मुनिराज ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के गले पर किसी तार से दबाने के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन