फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad woman commits suicide in her in laws house after six years of marriage

UP: 19 की उम्र में निकाह... 25 साल में हुई मौत; शादी के छह साल बाद भी नहीं थी कोई औलाद, इस हाल में मिला शव

Sun, 09 Mar 2025 05:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 09 Mar 2025 05:12 PM IST
सार

गुलफशां का मायका नोएडा दादरी के गांव खोदना का है। गुलफशां की शादी 6 वर्ष पूर्व अपने फूफा के लड़के सिकरोड़ा निवासी इकरामुद्दीन से हुई थी। इनके अभी तक कोई औलाद नहीं हुई है।

विज्ञापन
Ghaziabad woman commits suicide in her in laws house after six years of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत गांव सिकरोड़ा में महिला ने गृह क्लेश के चलते दुपट्टे का फंदा बनाकर कमरे में लगे पंखे से लटककर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस को रविवार सुबह 11 बजे सूचना मिली कि सिकरोड़ा गांव में महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव कमरे में चारपाई पर था। पुलिस के अनुसार महिला की सिनाख्त गुलफशां उर्फ सल्लो 25 पत्नी इकरामुद्दीन निवासी सिकरोड़ा मसूरी के रूप में हुई। कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलफशां का मायका नोएडा दादरी के गांव खोदना का है। गुलफशां की शादी 6 वर्ष पूर्व अपने फूफा के लड़के सिकरोड़ा निवासी इकरामुद्दीन से हुई थी। इनके अभी तक कोई औलाद नहीं हुई है, इकरामुद्दीन ट्रक ड्राइवर है और घटना के समय घर पर मौजूद नही था। घटना के समय गुलफशां की सास नफीसा व जेठ फरमान तथा दो जेठानी मौजूद थीं।

विज्ञापन

गुलफशां की सास नफीसा ने बताया कि गुलफशां अपने कमरे में थी बहुत देर तक कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो गुलफशां पंखे से लटकी हुई थी। शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। गुलफशां को पंखे से नीचे उतारा मगर तब तक गुलफशां की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed