{"_id":"64015de9cdbe510f370cfeb3","slug":"ghaziabad-wife-adamant-to-keep-smart-phone-instead-of-husband-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब जिद: नहीं छूट रही थी स्मार्टफोन की लत, पति ने कहा- कीपैड वाला फोन दे दूंगा तो उसे ही छोड़कर चली गई पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब जिद: नहीं छूट रही थी स्मार्टफोन की लत, पति ने कहा- कीपैड वाला फोन दे दूंगा तो उसे ही छोड़कर चली गई पत्नी
Fri, 03 Mar 2023 08:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी
वंदना श्यारौलिया, अमर उजाला, गाजियाबाद
वंदना श्यारौलिया, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Mar 2023 08:19 AM IST
सार
पति ने बताया कि पत्नी पूरे दिन मोबाइल फोन में लगी रहती है। सारे दिन रिश्तेदारों, बहन, जीजा को विडियो कॉल करती रहती है। उसने कहा कि मैं इसे स्मार्ट फोन नहीं दूंगा, कीपैड फोन दूंगा जिससे ये वीडियो कॉल न करे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में महिला ने कहा मोबाइल फोन नहीं छोडूंगी चाहे पति छूट जाए। परिवार परामर्श केंद्र के एक मामले में मोबाइल फोन पति पत्नी के बीच विवाद का कारण बन गया है। पत्नी को मोबाइल से इतना लगाव हो गया है कि उसके लिए फोन की अहमियत पति से ज्यादा हो गई है।
लोनी के एक मामले में पति-पत्नी के बीच फोन की वजह से विवाद सामने आया है। पति ने बताया कि पत्नी पूरे दिन मोबाइल फोन में लगी रहती है। सारे दिन रिश्तेदारों, बहन, जीजा को विडियो कॉल करती रहती है।
उसने कहा कि मैं इसे स्मार्ट फोन नहीं दूंगा, कीपैड फोन दूंगा जिससे ये वीडियो कॉल न करे। उसने बताया कि ये ज्यादातर पूरे दिन अपनी बहन और जीजा को वीडियो कॉल करती है। इसकी बहन कॉल पर मुझे अपशब्द भी बोलती है और ये उसे कुछ नहीं कहती। वहीं, पत्नी इस बात पर अड़ी है कि मुझे स्मार्ट फोन ही रखना है। विवाद के चलते पत्नी मायके चली गई थी।
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी नेहा चौहान ने बताया कि महिला को काफी समझाया गया लेकिन वह स्मार्ट फोन की जिद पर अड़ी रही। महिला के भाइयों ने भी उसे समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। काउंसलर ने दोनों को समझा बुझाकर साथ में घर भेजा है और अगली तारीख दी है। काउंसलर बबीता शर्मा ने बताया कि पति ने एक वीडियो भी दिखाया था जिसमें पत्नी पति को मार रही थी।