फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad two arrested with one truck hand gloves for selling used hand gloves after recycling even when one accused mother sister died of corona

मौत के सौदागर: इस्तेमाल हैंड ग्लव्स को धोकर बेचने वाले दो गिरफ्तार, एक आरोपी की मां-बहन की कोरोना से हुई मौत

Wed, 05 May 2021 07:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 05 May 2021 07:20 PM IST
सार

गाजियाबाद के लोनी के ट्रॉनिका सिटी स्थित इस्तेमाल हैंड ग्लव्स को रिसाइकल कर बेचने वाली फैक्टरी पर बुधवार सुबह पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस ने फैक्टरी से संचालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Ghaziabad two arrested with one truck hand gloves for selling used hand gloves after recycling even when one accused mother sister died of corona
हैंड ग्लव्स को रिसाइकिल कर बेचने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी के ट्रॉनिका सिटी स्थित इस्तेमाल हैंड ग्लव्स को रिसाइकल कर बेचने वाली फैक्टरी पर बुधवार सुबह पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस ने फैक्टरी से संचालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फैक्टरी से करीब 15 लाख की कीमत के दो ट्रक हैंड ग्लव्स, चार मशीनें बरामद हुए है। आरोपी दिल्ली के अस्पतालों से इस्तेमाल हैंड ग्लव्स लाकर लोनी रिसाइकल करते थे। पुलिस ने फैक्टरी को सील किया है।

विज्ञापन


लोनी ट्रॉनिका सिटी सेक्टर बी-3 प्लॉट नबर सी-14 में दिल्ली सुभाष मौहल्ला निवासी अजीम अहमद पिछले दो माह से अपने दो साथियों के साथ इस्तेमाल हैंड ग्लव्स को रिसाइकल कर मार्केट में बेच रहा था। आरोपी ने फैक्टरी मालिक जयपाल सिंह चौहान से फैक्टरी किराए पर ले रखी थी।
विज्ञापन


ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ उमेश पवार ने बताया कि अजीम अपने दो साथियों जमीर निवासी सुभाष मौहल्ला और परवेज निवासी चावड़ी बाजार दिल्ली के साथ फैक्टरी में दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग अस्पतालों से इस्तेमाल हैंड ग्लव्स लाकर यहां रिसाइकल करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संचालक ने आसपास की 4 से 5 महिला मजदूरों को भी अपनी फैक्टरी में काम कर रख रखा था। एसएचओ ने बताया कि पुलिस को इस फैक्टरी के संचालक की सूचना मुखबिर से मिली थी। पुलिस ने बुधवार सुबह फैक्टरी में छापा मारा। मौके पर भारी मात्रा में हैंड ग्लव्स और पैकिंग मिली है। एसएचओ ने बताया कि हैंड ग्लव्स को रिसाइकल करने वाली मशीनों को फैक्टरी के साथ सील कर दिया है।

मार्केट भाव के अनुसार करीब 15 लाख रुपये का सामान होगा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से औऱ भी पूछताछ कर रही है। एसएचओ ने बताया कि इस फैक्टरी में इस्तेमाल हैंड ग्लव्स से कोरोना के फैलना का खतरा बना हुआ था। सभी हैंड ग्लब्स अस्पतालों से लाते है। इनमें वह भी अस्पताल है जो कोविड अस्पताल बने हुए है। 

कोरोना से एक आरोपी की महिला और बहन की मौत
अस्पतालों से इस्तेमाल हैंड ग्लव्स लाने पर कोरोना वायरस फैलने का खतरा बना रहा है। संचालक और उसके साथियों को कोरोना इतना भी भय नहीं था कि वह कोरोना ला रहे है। इनकी लापरवाही से इनके परिवार में कोरोना वायरस फैल रहा है। एक आरोपी परवेज ने पुलिस पूछताछ में बताया कि करीब 15 दिनों पहले कोरोना वायरस के चलते उसकी मां की मौत हो गई थी। वहीं करीब 20 दिनों पूर्व कोरोना से ही उसकी बहन की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed