फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Thousands of devotees setting out carrying the Maa ki Jyot sacred flame

गाजियाबाद: मां की ज्योत लेकर निकल रहे हजारों श्रद्धालु, सुरक्षा और रूट डायवर्जन का इंतजाम नहीं

Fri, 09 Oct 2026 04:05 PM IST
Ghaziabad Published by: किशन चौबे Updated Fri, 09 Oct 2026 04:05 PM IST
सार

नवरात्र से पहले गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली से मां की ज्योत लेकर बुलंदशहर, हापुड़ और अलीगढ़ के लिए हजारों श्रद्धालु रवाना हो रहे हैं। आरोप है कि धार्मिक यात्राओं के लिए रूट डायवर्जन और अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे श्रद्धालु खुद यातायात संभाल रहे हैं।
 

विज्ञापन
Ghaziabad Thousands of devotees setting out carrying the Maa ki Jyot sacred flame
गाजियाबाद: मां की ज्योत लेकर निकल रहे हजारों श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र से पहले दिल्ली से मां की ज्योत लेकर बुलंदशहर, हापुड़ और अलीगढ़ की ओर श्रद्धालुओं के जत्थे रवाना हो रहे हैं। एक जत्थे में 50 से 80 श्रद्धालु शामिल हैं। सुबह से सैकड़ों धार्मिक यात्राएं शहर के नए बस अड्डे से होकर जीटी रोड, औद्योगिक क्षेत्र और लालकुआं के रास्ते गुजर रही हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि पिछले दो दिनों में हजारों श्रद्धालु मां की ज्योत लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं। इसके बावजूद धार्मिक यात्राओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए न तो रूट डायवर्जन किया गया और न ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में श्रद्धालु खुद ही हाथों में लाठी-डंडे लेकर वाहनों को नियंत्रित कर रहे हैं और अपनी धार्मिक यात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस स्थिति को लेकर नागरिकों ने यातायात और पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed