फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad thief ran away with bus died in road accident while saving himself read full story

गाजियाबाद: बस चुराकर ले जा रहा था चोर, जान बचाने के चक्कर में चलती बस से कूदा और ऐसे हो गई मौत...

Thu, 16 Dec 2021 05:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 16 Dec 2021 05:33 PM IST
सार

बुधवार रात बस गाजियाबाद स्थित पुराने बस अड्डे पर खड़ी हुई थी। इसी दौरान नसीम उसे चुरा ले गया और रास्ते में दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
ghaziabad thief ran away with bus died in road accident while saving himself read full story
इसी बस को चुराकर ले जा रहा था नसीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में बुधवार रात 12 बजे पुराना बस अड्डे से बस चुराकर ले जा रहे युवक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। चुराई गई बस नवयुग मार्केट स्थित वाल्मीकि पार्क के किनारे नाले में मिली।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अनियंत्रित होने पर चोर चलती बस से कूद गया और खंभे से टकराकर उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नसीम पुत्र सलीम निवासी डासना के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि बस थाना टीपीनगर, मेरठ के मुल्ताननगर निवासी रजनीश कुमार की है, जो गाजियाबाद डिपो से अनुबंधित है।
विज्ञापन


बुधवार रात बस गाजियाबाद स्थित पुराने बस अड्डे पर खड़ी हुई थी। इसी दौरान नसीम उसे चुरा ले गया और रास्ते में दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। मृतक नसीम पर चोरी और आर्म्स एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed